सीएम ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त, खाते में आए 1250 रुपए

Raj Singh | Mar 08, 2025, 13:02 IST
Share
ladli behana yojana
ladli behana yojana

मध्यप्रदेश में महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1 हजार 250 रुपए की किस्त ट्रांसफर की गई। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने दी।

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत, प्रत्येक महिला लाभार्थी के खाते में हर महीने1 हजार 250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। आमतौर पर यह राशि महीने की दस तारीख को ट्रांसफर होती है। लेकिन खास अवसरों पर यह राशि सरकार द्वारा पहले भी ट्रांसफर की जाती है। इस बार महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को ही यह राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। बता दें कि इस योजना के तहत 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1 हजार 250 रुपए भेजे गए।

सीएम मोहन यादव ने महिला दिवस पर की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस योजना की 22वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 22nd installment) के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर प्रदेश की बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1 हजार 250 रुपए की राशि ट्रांसफर करूंगा। सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

ये भी खबर पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किया भव्य कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं

महिलाओं को दिए मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश

वहीं मुख्यमंत्री ने महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नारी शक्ति ही सृजन और समृद्धि की आधारशिला है। मध्यप्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन को खुशहाल बनाना मेरे जीवन का ध्येय है। आपके सशक्त, आत्मनिर्भर और गरिमापूर्ण भविष्य के लिए सतत प्रयास के लिए संकल्पित हूं।

लाड़ली बहना योजना का महत्व

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से, महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनके जीवन में सुधार हो सके। इस योजना से महिला स्वावलंबन को बढ़ावा मिलता है, जिससे महिलाएं अपने परिवार के आर्थिक बोझ को कम कर सकती हैं।

इन त्योहारों पर 10 से पहले मिली लाडली बहना योजना की किस्तें

  • महाशिवरात्रि – 1 मार्च को मिली 10वीं किस्त
  • चैत्र नवरात्रि / गुड़ी पड़वा – 5 अप्रैल को मिली 11वीं किस्त
  • लोकतंत्र का महापर्व – 4 मई को मिली 12वीं किस्त
  • शारदीय नवरात्रि – 5 अक्टूबर को मिली 17वीं किस्त
ये भी खबर पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किसानों और युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, मंच से कर दिया ये ऐलान

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • MP
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • CM मोहन यादव
  • लाडली बहना योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा