सीएम मोहन यादव ने किया भव्य कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं
Vikram Jain | Mar 07, 2025, 22:59 IST
bhopal international convention center groundbreaking
भोपाल में इंटरनेशनल लेवल का नया कन्वेंशन सेंटर बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को इसका भूमिपूजन किया, यह नया सेंटर मिंटो हॉल के पीछे बनेगा और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को जल्द ही एक और इंटरनेशनल लेवल का भव्य कन्वेंशन सेंटर मिलने जा रहा है। 110 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसमें 3500 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। दो फ्लोर की यह भव्य इमारत 6 एकड़ में बनेगी। इसमें ऑडिटोरियम से साथ ही बैंक्वेट हॉल होगा, साथ ही 5 सुईट और 10 रूम भी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का भूमिपूजन किया और इस दौरान सीएम ने माधव टाइगर रिजर्व की घोषणा समेत कई बड़ी घोषणाएं कीं।
भोपाल में इंटरनेशनल लेवल का नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना को हरी झंडी मिल चुकी है। यह नया सेंटर 6 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा और कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) के ठीक पीछे बनेगा। इससे पहले यहां मछली घर हुआ करता था। परियोजना की लागत 110 करोड़ रुपए तय की गई है, और इसे 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
ये खबर भी पढ़ें...
Bhopal Metro: खुशखबरी!, भोपाल में इस दिन से फर्राटा भरेगी दौड़ेगी मेट्रो, ये होगा रूट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इस भव्य कन्वेंशन सेंटर के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी मौजूद रहे। सीएम मोहन यादव ने कहा, "यह 21वीं सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर क्षेत्र में विकास की गति को तेज किया है। पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के कारण मध्य प्रदेश अब वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहा है।"
मुख्यमंत्री ने इस अवसर एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि 'टाइगर स्टेट' मध्य प्रदेश को नया माधव टाइगर रिजर्व मिलेगा। उन्होंने शिवपुरी के माधव अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने की घोषणा की। आगे कहा कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण को और मजबूती दी जाएगी। अब हम ‘टाइगर स्टेट’ हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल पार्क से राजधानी का गौरव बढ़ा है।
ये खबर भी पढ़ें...
लाड़ली बहना योजना : 8 मार्च महिला दिवस पर आएगी 22वीं किस्त
नया कन्वेंशन सेंटर मिंटो हॉल जैसा ही दिखेगा और दोनों परिसरों को एक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। इसे मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MPTDC) द्वारा विकसित किया जाएगा। MPTDC इस समय ओरछा और भोपाल के कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य को लेकर काम कर रहा है। दोनों प्रोजेक्ट के लिए 131 करोड़ रुपए का बजट मिल चुका है। इस प्रोजेक्ट को 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये खबर भी पढ़ें..
मंत्री विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम भाई हमारे साथ होली मनाएं, यह इस्लाम के खिलाफ नहीं
ग्राउंड फ्लोर: विशाल एंट्रेंस फोयर, 1435 लोगों की क्षमता वाला मुख्य हॉल, 400-600 लोगों के लिए तीन छोटे हॉल, एक मीटिंग हॉल, लॉबी, लिफ्ट आदि।
लोअर ग्राउंड फ्लोर: 1900 लोगों की क्षमता का बड़ा डाइनिंग हॉल, किचन, आउटडोर फंक्शन एरिया, एग्जीबिशन स्पेस और गार्डन।
फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर: 10740 स्क्वायर फीट का बड़ा इंट्रेंस हॉल, रेस्तरां, बार, प्राइवेट डाइनिंग, बिजनेस सेंटर, ट्रैवल डेस्क, प्राइवेट और टी लाउंज, मेडिकल एड रूम, 5 सुईट और 10 प्रीमियम कमरे।
सरकारी अस्पताल में चूहों का आतंक, शिशु वार्ड में नवजातों की सुरक्षा पर संकट
6 एकड़ में फैला होगा नया भव्य कन्वेंशन सेंटर
ये खबर भी पढ़ें...
Bhopal Metro: खुशखबरी!, भोपाल में इस दिन से फर्राटा भरेगी दौड़ेगी मेट्रो, ये होगा रूट
सीएम मोहन यादव ने किया भूमिपूजन
माधव टाइगर रिजर्व की घोषणा
ये खबर भी पढ़ें...
लाड़ली बहना योजना : 8 मार्च महिला दिवस पर आएगी 22वीं किस्त
कैसा होगा नया कन्वेंशन सेंटर?
ये खबर भी पढ़ें..
मंत्री विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम भाई हमारे साथ होली मनाएं, यह इस्लाम के खिलाफ नहीं
ऐसा होगा नया कन्वेंशन सेंटर
लोअर ग्राउंड फ्लोर: 1900 लोगों की क्षमता का बड़ा डाइनिंग हॉल, किचन, आउटडोर फंक्शन एरिया, एग्जीबिशन स्पेस और गार्डन।
फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर: 10740 स्क्वायर फीट का बड़ा इंट्रेंस हॉल, रेस्तरां, बार, प्राइवेट डाइनिंग, बिजनेस सेंटर, ट्रैवल डेस्क, प्राइवेट और टी लाउंज, मेडिकल एड रूम, 5 सुईट और 10 प्रीमियम कमरे।
पार्किंग और सुविधाएं
- 1500 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम।
- 2000 लोगों की क्षमता वाला बैंक्वेट हॉल।
- 300 कारों की पार्किंग।
- बड़े लॉन और ओपन एग्जीबिशन एरिया।
सरकारी अस्पताल में चूहों का आतंक, शिशु वार्ड में नवजातों की सुरक्षा पर संकट
बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश
By The Sootr
एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?
By Ramanand Tiwari
113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी
By Amresh Kushwaha
लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट
By Ashish Bhardwaj