लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त मिलेगी आज, 1.27 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे पैसे

Sandeep Kumar | Published:
Share
chief-minister-ladli-bahna
chief-minister-ladli-bahna

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त 8 मार्च यानी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जारी की जाएगी। इस योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 1250 रुपए भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। योजना की 22वीं किस्त 8 मार्च, शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी की जाएगी। इसके तहत मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। यह राशि निर्धारित तिथि से पहले, विशेष अवसरों के तहत जारी की जा रही है। आमतौर पर योजना की किस्त हर माह की 10 तारीख को जारी होती है, लेकिन खास अवसरों पर राज्य सरकार इसे समय से पहले भेजने की पहल करती है।

महिला दिवस पर आएगी किस्त

यह योजना महिला दिवस और होली के अवसर पर विशेष रूप से जारी की जा रही है। राज्य सरकार ने पहले भी महाशिवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों के चलते समय से पहले किस्त जारी की थी। इससे पहले, मार्च 2023 में महाशिवरात्रि के कारण 10वीं किस्त, और अप्रैल-मई 2023 में 11वीं एवं 12वीं किस्तें जारी की गई थीं। अब इसी कड़ी में 8 मार्च को महिला दिवस और 14 मार्च को होली के कारण सरकार ने 22वीं किस्त को पहले ही जारी करने का निर्णय लिया है।



TI अरविंद कुजूर सुसाइड केस में नया मोड़, कथित प्रेमिका आशी राजा हिरासत में

लाड़ली बहना योजना की अब तक 21 किस्त

जनवरी 2023 से फरवरी 2025 तक इस योजना की कुल 21 किस्तों का वितरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, अगस्त 2023 और 2024 में विशेष आर्थिक सहायता के रूप में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि भी महिलाओं के खातों में भेजी गई। इस प्रकार, योजना से महिलाओं को बेहतर आर्थिक मदद मिल रही है और वे अपने घरों की जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा पा रही हैं।

120 करोड़ का बजट और खरीद लीं 385 करोड़ की दवाइयां , 15 अफसर फंसे

योजना के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का परिवार किसी भी सरकारी पद पर काम करने वाले व्यक्ति से संबंधित नहीं होना चाहिए। साथ ही, महिला का पति सरकारी योजना के तहत किसी भी लाभ के लिए पात्र नहीं होना चाहिए। यदि महिला के परिवार में किसी सदस्य को सरकारी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है, तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती। इसके साथ ही, महिला का आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए और आवेदन के समय उसकी उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...महिला दिवस विशेष : नारी नारायणी, लेकिन बजट में पैसा नहीं निकलेगा…

इन बहनों को मिलती है राशि

लाड़ली बहना योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित महिलाएं पात्र हैं। इस योजना में विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। आवेदन करने वाली महिला का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए और उसकी सालाना आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, महिला के परिवार में सरकारी कर्मचारी, ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए। यदि महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना से 1250 रुपए से कम प्राप्त कर रही है, तो उसे इस योजना का लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने किसानों और युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, मंच से कर दिया ये ऐलान

शिवराज सरकार ने शुरू की थी योजना

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि उनकी जीवनशैली में सुधार हो सके। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह मिलने थे, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना से महिलाएं सालाना 15,000 रुपए प्राप्त करती हैं।





Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • CM Ladli Behna Yojana
  • hindi news
  • ladli behna
  • लाडली बहना योजना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर