प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से लाड़लियों को कितना होगा फायदा, जानिए

Raj Singh | Mar 14, 2025, 11:00 IST
CENTER GOVERMENT
मध्य प्रदेश सरकार ने 2025 का बजट पेश करते हुए लाड़ली बहना योजना को नई दिशा दी है। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने यह बजट प्रस्तुत किया, जो कुल 4.2 लाख करोड़ रुपए का है।

मध्य प्रदेश सरकार ने 2025 का बजट पेश करते हुए लाड़ली बहना योजना को एक नई दिशा दी है। वित्त मंत्री और एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत इस बजट का कुल आकार 4.21 लाख करोड़ रुपए रखा गया है। इस बजट में खास तौर पर महिलाओं और विशेष रूप से लाड़ली बहनों के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। बता दें कि अब मध्य प्रदेश की मोहन सरकार लाड़लियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ेगी। अगर सरकार इस योजना से लाड़लियों को जोड़ती है तो उन्हें काफी फायदा होगा।



क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ?

ये भी खबर पढ़ें... लाड़ली बहना योजना होगी बंद! कांग्रेस ने BJP-SC का जिक्र करते हुए ऐसा क्यों कहा, जानिए



प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे क्या हैं?

  • मृत्यु: किसी भी प्रकार की मृत्यु होने पर परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि मिलती है।
  • पूर्ण दिव्यांगता: दुर्घटना में पूर्ण दिव्यांग होने पर (जैसे दोनों आंखों, हाथों या पैरों का नुकसान) 2 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।
  • आंशिक दिव्यांगता: एक आंख, एक हाथ या एक पैर का इस्तेमाल न कर पाने की स्थिति में 1 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।
  • आवेदक की आयु: इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष के लोग उठा सकते हैं।
  • बीमा कवर की अवधि: यह कवर एक साल के लिए होता है, जो 1 जून से 31 मई तक रहेगा। इसके बाद पॉलिसी को रिन्यू करवाना होगा।

बीमा कराने की प्रक्रिया

  • सरकारी बीमा कंपनियों या सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के माध्यम से बीमा करा सकते हैं।
  • आप अपने बैंक की किसी भी शाखा से भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं, जहां आपका बैंक खाता है।
  • इसमें 'ऑटो डेबिट' सुविधा है, जिसके तहत हर साल 31 मई को आपके बैंक खाते से 20 रुपए का प्रीमियम स्वत: कट जाएगा।

ये भी खबर पढ़ें... आज 1.27 करोड़ बहनों को मिली सौगात, लाड़ली बहना योजना का पैसा हुआ ट्रांसफर



विशेष बातें

  • प्राकृतिक आपदाएं: बाढ़, बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मृत्यु या दिव्यांगता भी इस योजना में कवर होगी।
  • आत्महत्या: यदि कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है, तो उस स्थिति में बीमा कवर नहीं मिलेगा।
  • रिन्यूअल और क्लेम: अगर आपके खाते में पॉलिसी रिन्यू करने के लिए पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो पॉलिसी रद्द हो जाएगी, लेकिन प्रीमियम मिलने पर पॉलिसी को बहाल किया जा सकता है।
  • क्लेम प्रक्रिया: दुर्घटना होने के बाद, क्लेम 30 दिनों के अंदर किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक किफायती और सरल तरीका है परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए। हालांकि, अब देखना होगा कि मोहन सरकार लाड़लियों को कब केंद्रीय स्कीम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • Ladli Behna Yojana
  • MP
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना