Indore news : भूमाफिया जफर खान गुजरात से गिरफ्तार, रासुका लगने के बाद था फरार

Aparajita Priyadarshini | May 30, 2024, 16:41 IST
ैी
भूमाफिया जफर खान गिरफ्तार हो गया। वह रासुका लगने के बाद से ही तीन माह से फरार था। भूमाफिया जफर द्वारा खिजरा पार्क नाम की अवैध कालोनी विकसित की गई थी। इस पर प्रशासन द्वारा इसी साल बुलडोजर चला कर 56 अवैध निर्मित मकान ध्वस्त किए गए थे।

संजय गुप्ता, INDORE. चंदन नगर क्षेत्र का भूमाफिया जफर खान आखिरकार गिरफ्तार हो गया है। वह रासुका लगने के बाद से ही तीन माह से फरार था। उसे गुजरात से चंदननगर पुलिस टीम ने पकड़ा है। उस पर अवैध कॉलोनियां काटने सहित इंदौर जिले के विभिन्न थानों में लगभग 10 अपराध दर्ज हैं।



प्रशासन ने की थी अवैध कॉलोनी में कार्रवाई


भूमाफिया जफर द्वारा खिजरा पार्क नाम की अवैध कालोनी विकसित की गई थी। जिस पर प्रशासन द्वारा इसी वर्ष बुलडोजर चला कर 56 अवैध निर्मित मकान ध्वस्त किए गए थे। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय इन्दौर एवं पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर डाँ.ऋषिकेश मीणा और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन -4 श्रीमान आनंद कुमार यादव को निर्देशित किया गया था। एसीपी नंदनी शर्मा द्वारा रासुका की कार्रवाई की गई।



ये भी पढ़ें...



PM मोदी का दावा- गांधी फिल्म से मशहूर हुए महात्मा गांधी



रासुका आदेश में क्या था


कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी रासुका आदेश में लिखा था कि आरोपी जफर खान का क्षेत्र में इतना आतंक है कि लोग इसके विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने और गवाही देने से घबराते हैं। आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए और शांति व्यवस्था बनाने के लिए 17 फरवरी को रासुका में वारंट जारी हुआ। इसके बाद वह फरार हो गया। 30 मई 2024 को फातिमा रेजिडेंसी वड़ोदरा गुजरात से गिरफ्तार किया गया। टीम में टीआई इंद्रमणि पटेल, सौरभ गुशवाह, साबिर मंसूरी, अभिषेक सिंह पंवार, जोगेश लश्करी, सुनील सोनी, आशीष शुक्ला व अन्य थे।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • LAND MAAFIA SCAM
  • RaSuKa ACT
  • भूमाफिया जफर खान गिरफ्तार
  • रासुका लगने
  • चंदन नगर क्षेत्र का भूमाफिया जफर खान