PM मोदी का दावा- गांधी फिल्म से मशहूर हुए महात्मा गांधी

Aparajita Priyadarshini | Published:
Share
ीिुीाूु
ीिुीाूु

न्यूज को दिए इंटरव्यू में PM मोदी ने दावा किया था कि रिचर्ड एटनबरो की 1982 की फिल्म गांधी बनने तक दुनिया को महात्मा गांधी के बारे में कुछ पता नहीं था। उनके इस बयान के बाद कई दिग्गज नेताओं ने उनपर हमला बोला है।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले महात्मा गांधी की पहचान को लेकर PM मोदी की टिप्पणी पर चुनावी घमासान तेज हो गया है। PM मोदी ने मंगलवार को दिए इंटरव्यू में यह दावा किया कि महात्मा गांधी के बारे में दुनिया पहले कुछ नहीं जानती थी। उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि रिचर्ड एटनबरो की 1982 की फिल्म गांधी बनने तक दुनिया को महात्मा गांधी के बारे ज्यादा पता नहीं था। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत उनकी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने उनपर हमला बोला है।



महात्मा गांधी को किसी शाखा शिक्षित के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं


पीएम मोदी के बयान पर निशाना साधने के बाद राहुल गांधी ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया औऱ कहा कि जो लोग नाथूराम गोडसे के हिंसा के रास्ते पर चलते हैं, वे गांधी को नहीं समझ सकते। ऐसे लोग गोडसे को समझते हैं। गोडसे के रास्ते को अपनाते हैं। महात्मा गांधी को किसी शाखा शिक्षित के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

महात्मा गांधी ने दुनिया को अंधेरों से लड़ने की प्रेरणा दी


राहुल गांधी ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, महात्मा गांधी वो सूर्य हैं जिसने पूरे विश्व को अंधेरों से लड़ने की ताकत दी। सत्य और अहिंसा के रूप में बापू ने दुनिया को ऐसा मार्ग दिखाया, जो कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस देता है।

ये भी पढ़ें...

भूपेंद्र सिंह को तीसरी बार क्यों नहीं मिला मंत्री पद? पढ़िए 'द सूत्र' की यह स्पेशल रिपोर्ट

PM मोदी ने कहा था- महात्मा गांधी, मार्टिन और मंडेला से कम नहीं थे


PM मोदी ने इंटरव्यू के दौरान दावा किया था- महात्मा गांधी दुनिया की एक महान आत्मा थे। पिछले 75 साल में क्या महात्मा गांधी के बारे में दुनिया को बताना हमारी जिम्मेदारी नहीं थी। कोई भी उनके बारे में नहीं जानता था। मुझे माफ करें, लेकिन दुनिया में पहली बार उनके बारे में जिज्ञासा तब बढ़ी, जब फिल्म गांधी बनी। हमने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा- अगर दुनिया मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला को जानती है, तो गांधी उनसे कम नहीं थे और आपको यह स्वीकार करना होगा। मैं दुनियाभर की यात्रा करने के बाद यह कह रहा हूं।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • महात्मा गांधी
  • राहुल गांधी और पीएम मोदी
  • new modi controversy
  • rahul gandhi comment on modi
  • पीएम मोदी के बयान पर निशाना साधने
  • PM मोदी की टिप्पणी पर चुनावी घमासान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर