सीएम मोहन यादव के पिता के निधन पर नेताओं ने जताया गहरा दुख, आइए जानते हैं किस नेता ने क्या कहा...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन पर नेताओं ने गहरा दुख जताया है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ( Hitanand ) ने गहरा दुख प्रकट किया है। वहीं प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ( Former CM Digvijay Singh ) ने मोहन यादव के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया है। इनके साथ ही तमाम नेताओं ने दुख जताया है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन
सीएम के पिता के निधन पर क्या बोले दिग्गज नेता
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
सीएम मोहन यादव के पिता के निधन पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गहरा दुख जताया हैं। कैलाश ने कहा है कहा है कि पितृ शोक जीवन की अपूरणीय क्षति होती है। पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। बाबू जी के चरणों में शत-शत नमन। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को बैकुण्ठ धाम में स्थान देने एवं दुःख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने सीएम के पिता के निधन दुख जताया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि पूज्य पिताजी श्री पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पिता का साया सर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। इस ख़ालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा पूज्य पिताजी पूनम चंद यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने मोहन यादव के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया हैं। उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के पिता पूनमचंद यादव जी के निधन की खबर दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सम्बल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।
कांग्रेस नेता अरुण यादव
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट करके गहरा दुख जताया हैं। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव जी के निधन की खबर दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे । ॐ शांति
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम मोहन यादव के पिता के निधन पर दुख जताया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी पूनम चंद जी यादव के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
मंत्री करन सिंह वर्मा
मध्यप्रदेश के मंत्री करन सिंह ने सीएम के पिता निधन पर दुख जताया हैं । उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि
के पूज्य पिताजी श्री पूनमचंद यादव जी के कैलाशलोक का समाचार अत्यंत दुःखद है। पिता के बिना जीवन सदैव अपूर्ण होता ,दुःख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री जी व उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शान्ति।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने ट्वीट करते हुए सीएम के पिता के निधन शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा है कि पिता जीवन में एक वट वृक्ष की तरह होता है जिसकी छाया सदैव उसकी संततियों को संबल प्रदान करती है। मैं पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष गति प्रदान करें।
पिता के निधन पर सीएम मोहन ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अपने पिता जी के निधन पर ट्वीट करते हुए दुख जताया हैं। उन्होंने कहा है कि परम पूज्य पिताजी श्रद्धेय पूनमचंद यादव जी का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है। पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एमपी के सीएम के पिता के निधन पर दुख जताया हैं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी पूनम चंद यादव का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम जी दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय जताया दुख
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के पिता के निधन पर गहरा दुख जताया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। शोक की इस घड़ी में डॉ.मोहन यादव जी व उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जताया शोक
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव के पिता के निधन पर शोक जताया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि मप्र के मुख्यमंत्री के पिता पूनमचंद यादव के निधन की खबर अत्यंत दुःखद हैं। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम मोहन यादव के पिता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। एक दिन पूर्व ही मुझे उनसे मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सीएम मोहन यादव के पिता के निधन पर दुख जताया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें । ॐ शान्ति।
- खबर अपडेट हो रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक