नर्सिंग घोटाले को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

Aparajita Priyadarshini | Jun 09, 2024, 18:28 IST
ीूबीाब
रविवार को दोपहर 1 बजे न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप के पास युवा कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हुआ। इसमें भोपाल समेत प्रदेशभर से 500 कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।

भोपाल में नर्सिंग घोटाले के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद वाटर कैनन से उन्हें खदेड़ा।



युवा कांग्रेस ने मंत्री सारंग से मांगा इस्तीफा


युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने कहा, नर्सिंग घोटाले में सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं की मिलीभगत है। जब तक सरकार इस घोटाले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल नहीं भेजती, यह लड़ाई जारी रहेगी।



सरकार हमें गिरफ्तार कर हमारी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। युवा कांग्रेस सरकार को आरोपियों को नहीं बचाने देगी। मंत्री विश्वास सारंग को तुरंत इस्तीफा देकर जांच का सामना करना चाहिए।



ये भी पढ़िए...



बिलासपुर सांसद तोखन साहू को आया पीएम हाउस से फोन, लेंगे मंत्री पद की शपथ!



कई कार्यकर्ता हुए घायल


युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा, नर्सिंग घोटाले में तत्कालीन चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग और अधिकारी और भाजपा के बड़े नाम शामिल हैं। सरकार लीपापोती कर दोषियों को बचाने का काम कर रही हैं।



मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष आकाश चौहान ने कहा, युवा कांग्रेस मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग को लेकर शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रही थी। पुलिस ने हमला किया। कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।



hesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • NURSING GHOTALA
  • भोपाल में नर्सिंग घोटाले
  • मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
  • कार्यकर्ता मंत्री विश्वास सारंग
  • युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह