बिलासपुर सांसद तोखन साहू मोदी की कैबिनेट में राज्य मंत्री बने , ली शपथ

Aparajita Priyadarshini | Jun 09, 2024, 15:01 IST
Share
Tokhan Sahu Bilaspur
Tokhan Sahu Bilaspur

दिल्ली से बड़ी खबर यह आई है कि छत्तीसगढ़ से मोदी मंत्रिमंडल में बिलासपुर से 1.64 लाख वोटों से चुनाव जीतने वाले तोखन साहू को जगह मिल सकती है...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद तोखन साहू ( Tokhan Sahu ) ने रविवार देर शाम केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। केंद्र में राज्यमंत्री बनने वाले तोखन साहू 7वें सांसद हैं। वो पहली बार ही लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।

जमकर आतिशबाजी हो रही

तोखन साहू के गांव में खुशी की लहर है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। वहीं नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर रायपुर और बिलासपुर में भी जश्न मनाया जा रहा है। शहर के जय स्तंभ चौक पर आतिशबाजी हो रही है और मिठाइयां बांट रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

CBSE 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें डिटेल

छत्तीसगढ़ से मोदी मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल समेत बड़े चेहरों के नाम चल रहे थे, लेकिन फोन तोखन साहू को आया है। तोखन छत्तीसगढ़ में ओबीसी के बड़े समुदाय साहू समाज से हैं। उन्होंने बिलासपुर लोकसभा में ओबीसी समुदाय से ही कांग्रेस के देवेंद्र यादव को चुनाव हराया था।

राजनीतिक सफर

  • 1994 से राजनीतिक जीवन की शुरुआत। लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने।
  • 2005 में जनपद सदस्य बने। ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला से
  • 2010 को महिला आरक्षण के चलते पत्नी लीलावती साहू जनपद सदस्य बनीं
  • 2010 को उनकी पत्नी लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी बनीं
  • 2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बने। जिला साहू समाज के संरक्षक, भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने।
  • 2013 में वे भाजपा के टिकट पर लोरमी विधानसभा से विधायक बने।
  • 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने।
  • 2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने।
  • 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने।
  • 2018 में भाजपा ने दोबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन धर्मजीत से हार गए।
  • 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी रहे थे। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

thesootr links

bilaspur mp tokhan

sahu | tokhan sahu chhatisgarh | बिलासपुर के सांसद तोखन साहू | सांसद तोखन साहू

Tags:
  • बिलासपुर के सांसद तोखन साहू
  • सांसद तोखन साहू
  • Tokhan Sahu
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को