अग्निवीरों और महिला TTE में ट्रेन के अंदर बहस, चालान बनवाने की जिद पर सूरतगढ़ में RPF पहुंची
Jyoti Mahender Bhardwaj | Published:
ट्रेन में महिला TTE और अग्निवीरों के बीच बहस
श्रीगंगानगर से बीकानेर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में शुक्रवार सुबह महिला TTE और दो अग्निवीरों के बीच टिकट को लेकर विवाद हो गया। टिकट जांच के दौरान दोनों अग्निवीर बिना टिकट यात्रा करते मिले। TTE ने टिकट बनाने और पेनल्टी भरने को कहा तो दोनों ने कथित तौर पर पेनल्टी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि चालान बना दीजिए, लेकिन पेनल्टी नहीं देंगे। बहस करीब 20 मिनट तक चली। इसके बाद सूरतगढ़ स्टेशन पर RPF और GRP को बुलाया गया। सेना के अधिकारियों के पहुंचने और टिकट-पेनल्टी राशि जमा होने के बाद मामला शांत हुआ।
क्या है पूरा मामला?
पूछताछ में उन्होंने बताया कि जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के कारण टिकट नहीं ले सके। दोनों रात करीब 12:05 बजे मेरठ से श्रीगंगानगर पहुंचे थे और सुबह बीकानेर जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। TTE ने सवाल किया कि रात में श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद सुबह तक टिकट लेने का पर्याप्त समय था, फिर बिना टिकट यात्रा क्यों की?
पेनल्टी देने से इनकार, चालान की बात पर बढ़ी बहस
मामला बढ़ने पर TTE प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों अग्निवीर घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। महिला TTE ने बीकानेर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी, ताकि अगले स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा सके।
सूरतगढ़ स्टेशन पर RPF और GRP पहुंची
इसके बाद सेना के MCO अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बठिंडा से बीकानेर तक की यात्रा के लिए एक अग्निवीर की 650 रुपए की टिकट और पेनल्टी राशि जमा करवाई। इसके बाद विवाद शांत हुआ।
रेलवे में बिना टिकट यात्रा पर क्या हैं नियम?
यदि यात्री किराया और पेनल्टी देने से इनकार करता है तो रेलवे नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है। मामले में रेलवे सुरक्षा बल की सहायता ली जा सकती है और जरूरत पड़ने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत चालान भी पेश किया जा सकता है।
सैनिकों और अग्निवीरों के लिए टिकट के क्या प्रावधान हैं?
इसी तरह डिफेंस ट्रैवल सिस्टम से बुकिंग की ऑनलाइन रसीद के आधार पर सीधे ट्रेन में यात्रा करना पर्याप्त नहीं माना जाता। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टिकट प्राप्त करना जरूरी है। जिस श्रेणी का टिकट जारी हुआ है, उसी श्रेणी में यात्रा की अनुमति होती है।
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
वेडिंग सीजन के बीच रेलवे ने दिया झटका, रायपुर से होकर गुजरने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट
By Umeshwari Baghel
हाईकोर्ट बोला- पुलिस अफसरों को कानून की बुनियादी समझ नहीं, जांच के तरीके पर उठाए गंभीर सवाल, ये है पूरा मामला
By Jageshwar Prasad
Rajasthan Weather : नवंबर में गर्मी का एहसास, पश्चिमी विक्षोभ के बाद 16 नवंबर से बदलेगा मौसम
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दिग्विजय सिंह ने फिर किया ज्योतिरादित्य सिंधिया को याद, सोनिया के साथ डाली फोटो, बोले- वो भी क्या दिन थे
By Sanjay Gupta
नेहरू जयंती पर डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- तीन साल में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा
By Raghvendra Singh Rathore
सोनिया के सियासी सफर के पांच किरदार, अर्जुन सिंह की सलाह, सिंधिया का साथ और दिग्विजय -गहलोत का संगठन कौशल
By Arun Tiwari
सोनिया के सियासी सफर के पांच किरदार, अर्जुन सिंह की सलाह, सिंधिया का साथ और दिग्विजय -गहलोत का संगठन कौशल
By Arun Tiwari