CBSE 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें डिटेल

Aparajita Priyadarshini | Updated:
Share
RTGET
RTGET

15 जुलाई को सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन CBSE द्वारा किया जाएगा। एजुकेशन आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। जो भी छात्र बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों में सुधार चाहते हैं वे 15 जून 2024 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। 15 जुलाई को परीक्षा का आयोजन CBSE द्वारा किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। जो भी छात्र बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों में सुधार चाहते हैं वे 15 जून 2024 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

एक दिन में खत्म होगी 12वीं की पूरक परीक्षा


12वीं की पूरक परीक्षा एक दिन ही आयोजित की जाएगी। कुछ विषयों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे रहेगा। इस लिस्ट में हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल, पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, अप्लाइड आर्ट (कमर्शियल आर्ट), कथक, योग, भरतनाट्यम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस इत्यादि विषय शामिल हैं। वहीं अन्य विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें...

NEET के रिजल्ट पर बवाल, क्या रद्द हो जाएगी NEET, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कई छात्र

10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटशीट


दसवीं की पूरक परीक्षा 6 दिनों तक चलेगी। 15-20 जुलाई तक परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। वहीं 20 जुलाई को दो विषयों की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे ही समाप्त होगी। 15 जुलाई को सोशल साइंस, 16 जुलाई को हिंदी कोर्स ए और हिंदी कोर्स बी, 18 जुलाई को विज्ञान, 19 जुलाई को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक, 20 जुलाई को इंग्लिश कम्युनिकेटिव और इंग्लिश लैंग्वेज और लिटरेचर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 22 जुलाई को कंप्यूटर एप्लीकेशन और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं वहीं अन्य विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 12 th cbse exam | 10th cbse exam | 10th-12th cbse board | cbse news

ये भी पढ़ें...

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड से पिघला एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन का दिल

कब जारी होगी फाइनल डेटशीट?


बोर्ड ने फिलहाल प्रयोगात्मक डेटशीट जारी की है। ताकि छात्रों की मदद उन विषयों के सप्लीमेंट्री परीक्षा को चुनने में हो सके, जिसमें वे अपने अंक सुधारना चाहते हैं। LOC ( LIST OF CANDIDATE )जमा करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी। जल्द ही सीबीएसई एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए फीस


10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम सीबीएसई ने 13 मई को घोषित कर दिए रहे। इस बार 10वीं में 93.60% और 12वीं में 87.98 छात्रों ने परीक्षा पास की। स्कूल रेगुलर उम्मीदवारों के लिए सीबीएसई के परीक्षा संगम पोर्टल पर जाकर पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को एफिलेशन नंबर (यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। भारत में प्रत्येक विषय के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। नेपाल में 2000 रुपये प्रति विषय आवेदन शुल्क है।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • cbse news
  • 10th cbse exam
  • 12 th cbse exam
  • CBSE 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा
  • 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा
  • 10th-12th cbse board
दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेन रद्द और 11 देरी से चलेंगी

By Harrison Masih

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेन रद्द और 11 देरी से चलेंगी
बीकानेर में कांग्रेस का घमासान सड़क पर, मैना देवी विवाद में मेघवाल समाज का धरना, MLA सुशीला डूडी समेत तीन नेताओं पर FIR

By Ashish Bhardwaj

बीकानेर में कांग्रेस का घमासान सड़क पर, मैना देवी विवाद में मेघवाल समाज का धरना, MLA सुशीला डूडी समेत तीन नेताओं पर FIR
अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?

By Atul Dwivedi

अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा 25 हजार तक लोन, बिना गारंटी शुरू कर सकेंगी अपना कारोबार, जानें नियम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा 25 हजार तक लोन, बिना गारंटी शुरू कर सकेंगी अपना कारोबार, जानें नियम
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?

By Raghvendra Singh Rathore

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?
छत्तीसगढ़ के 3 बड़े आयोगों में पद खाली, PSC भर्ती से प्रमोशन तक अटके, सरकार क्यों नहीं कर रही नियुक्ति?

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के 3 बड़े आयोगों में पद खाली, PSC भर्ती से प्रमोशन तक अटके, सरकार क्यों नहीं कर रही नियुक्ति?
कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न

By Arun Tiwari

कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न