पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के फ्लैट पर लोकायुक्त छापा, दो किलो सोने की सिल्लियों सहित 8 करोड़ की संपत्ति मिली

The Sootr | Oct 15, 2025, 10:04 IST
lokayukta-raids-premises-of-retired-excise-officer-dharmendra-singh-in-indore
इंदौर में लोकायुक्त टीम ने बुधवार सुबह रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के फ्लैट पर छापा मारा। जांच में सोना, चांदी और नकद राशि बरामद हुई।

राहुल दवे @ इंदौर

इंदौर में लोकायुक्त का छापा: लोकायुक्त टीम ने बुधवार सुबह इंदौर के ओल्ड पलासिया में स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। यह फ्लैट रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया का है।



बताया जा रहा है कि रिटायर्ड अधिकारी के ठिकानों पर यह छापा आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद मारा गया है। टीम अब तक फ्लैट से मिले दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड्स और इन्वेस्टमेंट डिटेल्स की जांच कर रही है।



743d95a3-9ce


कौन हैं धर्मेंद्र सिंह भदौरिया

e148e248-165


धर्मेंद्र सिंह भदौरिया आबकारी विभाग में लंबे समय तक पदस्थ रहे हैं।



• वे इंदौर, भोपाल, और उज्जैन जोन में पदस्थ रह चुके हैं।


• उन्होंने फ्लाइंग स्क्वाड में भी काम किया था, जहां पर जांच कार्रवाइयों में इनका नाम कई बार सुर्खियों में रहा।


• पहले भी उनका नाम प्रभावशाली लोगों से मिलीभगत और विभागीय अनुशासनहीनता के मामलों में चर्चा में आया था।



लोकायुक्त टीम अब उनकी पूर्व तैनाती के दौरान हुई संपत्तियों की खरीद-बिक्री की जांच भी करने की तैयारी में है।



खबरें ये भी...



रिटायर्ड डीजी जेल आईपीएस संजय चौधरी की बेनामी कमाई, संपत्ति की जांच लोकायुक्त में ऐसे बंद



पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के घर लोकायुक्त का छापा, इन आरोपों में घिरे



आय से अधिक संपत्ति की जांच जारी

लोकायुक्त एसपी स्तर के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मिले सबूतों के आधार पर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। जांच टीम बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा पॉलिसी, और संपत्ति रजिस्ट्री के रिकॉर्ड खंगाल रही है।



e91c035d-ae3


लोकायुक्त की सख्ती से हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग के कई अधिकारी लोकायुक्त की जांच के रडार पर बताए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में कई और सेवानिवृत्त व वर्तमान अधिकारी भी इस जांच की जद में आ सकते हैं।



शराब के ठेके से लिंक

धर्मेंद्र सिंह भदोरिया 31 अगस्त को रिटायर हुए हैं। वे आलीराजपुर में पदस्थ थे। सूत्रों के मुताबिक, वे अभी भी आलीराजपुर में रहते हैं और वहां शराब के ठेके और गुजरात की अवैध शराब लाइन को संभालते हैं। भदोरिया शराब ठेकेदार एके सिंह के समधी हैं।



0fac2603-796


वे लंबे समय से सरकारी नौकरी करते हुए भी अपना कारोबार संभाल रहे थे। इस पर हमेशा आरोप लगते रहे हैं। आलीराजपुर में पहले रिंकू भाटिया का ठेका था। सूत्रों के मुताबिक, रिंकू भाटिया से उनकी भागीदारी भी थी। इन सब कारणों से उन्होंने काफी कमाई की। इसी आधार पर लोकायुक्त के पास उनकी शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।



खबरें ये भी...



इंदौर लोकायुक्त में धराया भ्रष्ट बाबू दो साल से अटैच फिर भी खुड़ैल तहसील में कर रहा अधिकारियों की दलाली



EOW की बड़ी कार्रवाई: सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक के ठिकानों पर छापा, मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति





ऐसे विवादों में रहे पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया

1. होटल बिल विवाद

  • जून 2022 में इंदौर के एक फाइव-स्टार होटल में आयोजित पार्टी का लगभग 2 लाख रुपए का बिल आया। होटल प्रबंधन ने आरोप लगाया कि भदौरिया और एक अन्य अधिकारी (संतोष कुशवाह) ने यह बिल चुकाने से मना कर दिया।
  • इसमें यह भी दावा था कि बिल न चुकाने पर दबाव व धमकियों का सहारा लिया गया।
  • इस मामले को गंभीर माना गया और दोनों अधिकारियों को सस्पेंड किया गया।

2. फ्लाइंग स्क्वाड (Flying Squad) से हटाना

  • इसी विवाद के सिलसिले में भदौरिया को फ्लाइंग स्क्वाड से हटाने का आदेश जारी किया गया।
  • बाद में उन्हें अन्य विभागीय पदस्थापना दी गई।

3. नीलामी और अनुशासनहीनता के आरोप

  • उनके खिलाफ यह भी आरोप लगे हैं कि जनरल ठेके/दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में लापरवाही की गई।
  • प्रशासन ने माना कि उनकी कार्यशैली और निष्पादन “असंतोषजनक” रही है, जिससे निलंबन तक का कदम उठा।

4. स्थानांतरण / अटैचमेंट आदेश

  • विवाद के बाद, उन्हें निर्वाचन कार्यालय या अन्य विभागों में अटैचमेंट (कार्यालयांतर) का आदेश दिया गया।




Tags:
  • रिंकू भाटिया
  • लोकायुक्त
  • इंदौर में लोकायुक्त का छापा
  • आलीराजपुर
  • पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया