रसोई गैस बुकिंग का ओटीपी रोक रहा सिलेंडर की डिलीवरी, कलेक्टर ने सीएस को बताई समस्या

Sanjay Gupta | Mar 13, 2026, 12:21 IST
lpg booking otp issue causes delay delivery indore
ईरान-इजरायल युद्ध के बाद रसोई गैस को लेकर मचे पैनिक के बीच में नई समस्या आ गई है। तेल कंपनियों के सर्वर से ओटीपी नहीं आ रहे है और बिना इसके डिलीवरी मैन सिलेंडर नहीं दे रहा है।

INDORE. रसोई गैस की (LPG gas cylinder) सप्लाई सही से चलाने के लिए एमपी सरकार और प्रशासन पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं तेल कंपनियों के सर्वर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।



अब, गैस सिलेंडर डिलीवरी के लिए ओटीपी जरूरी कर दिया गया है। बिना ओटीपी के डिलीवरी वाला सिलेंडर नहीं दे रहा है। सर्वर डाउन होने की वजह से ज्यादातर लोगों को ओटीपी नहीं मिल पा रहा है। इससे सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है।



कलेक्टर ने मुख्य सचिव को भी बताई समस्या

fc0ab512-855


2d1f0b88-bca


मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रसोई गैस व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार शाम को सभी कलेक्टरों के साथ वीसी भी की। इसमें इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने यह बात रखी कि तेल कंपनियों को सर्वर दुरुस्त करने की जरूरत है।



साथ ही इंदौर में गैस एजेंसी संचालक मांग कर रहे हैं कि ओटीपी व्यवस्था को अभी रोका जाए, ताकि बैकलॉग डिलीवरी तेजी से कर दी जाए। इसके बिना बुकिंग रुक रही है। वहीं ग्राहक एजेंसी पर आ रहे हैं। इस संबंध में मप्र शासन तेल कंपनियों से बात कर रहा है।



गैस डीलर्स ने की थी मांग

इंदौर में गैस एजेंसी और डीलर्स ने गुरुवार दोपहर को इसे लेकर कलेक्टर से मुलाकात की और समस्या बताई। उन्होंने मांगपत्र भी दिया, जिसमें कहा गया कि पैनिक बुकिंग की वजह से दस गुना ज्यादा बुकिंग हो रही हैं।



इसके अलावा, सर्वर की समस्या भी है, जिससे ऑनलाइन बुकिंग (lpg gas cylinder crisis) करना मुश्किल हो रहा है। इसका असर यह हो रहा है कि ग्राहक एजेंसी पर आ रहे हैं और भीड़ बढ़ रही है। साथ ही, ओटीपी की भी समस्या है। अगर इसे होल्ड किया जाए, तो डिलीवरी जल्दी हो पाएगी।



समस्याओं के लिए प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम

वहीं, ईरान-इजरायल संघर्ष के बीचप्रशासन ने रसोई गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।



इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 जारी किया गया है।



जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में सहायक आपूर्ति अधिकारी कल्पना परामाणिक (मोबाइल नंबर 9399142251) पदस्थ हैं।



साथ ही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सवेसिंह गामड़ (8120041922) हैं।



कंट्रोल रूम में कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित नागर (9200249020), रोहित बर्मन (8085799812), महेश जगताप (6260271176) और अब्दुल समद (9926062731) को भी तैनात किया गया है।



ये खबरें भी पढ़ें...

सावधान! कहीं आपके पास तो नहीं आया गैस एजेंसी का फर्जी कॉल, बुकिंग करने से पहले पढ़ें ये खबर



गैस सिलेंडर संकट पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, वाइट पेपर लाने की मांग



गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी डीलर करे आनाकानी? तुरंत इन नंबरों पर करें शिकायत



इंदौर में रसोई गैस सप्लाई के लिए बना कंट्रोल रूम, एजेंसी सिलेंडर नहीं दे तो यहां करें फोन



मध्य प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी ने बढ़ाया टेंशन, गैस की कालाबाजारी रोकने सरकार सख्त



Tags:
  • Indore
  • एमपी सरकार
  • LPG gas cylinder
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • ईरान-इजरायल संघर्ष
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
  • lpg gas cylinder crisis