इंदौर में रसोई गैस सप्लाई के लिए बना कंट्रोल रूम, एजेंसी सिलेंडर नहीं दे तो यहां करें फोन

Sanjay Gupta | Mar 12, 2026, 21:03 IST
Share
indore-gas-cylinder-supply-control-room-helpline-details
Photograph: (the sootr)

ईरान-इजरायल युद्द से आए गैस संकट को लेकर इंदौर में अब आमजन के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यदि एजेंसी सिलेंडर नहीं दे या फिर कहीं पर कालाबाजारी हो तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

INDORE. इंदौर में कमर्शियल गैस सिलेंडर बुकिंग होल्ड हो चुकी है। वहीं घरेलू गैस का दुरुपयोग नहीं हो और इनकी आपूर्ति बनी रहे इसके लिए प्रशासन और जिला आपूर्ति विभाग की टीम सक्रिय हो चुकी हैं। इसके लिए अब इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। इन पर संपर्क कर जानकारी दी जा सकती है।

यहां जानकारी दे सकते हैं

इन नंबर पर आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे।

  • इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 जारी किया गया है।
  • जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में सहायक आपूर्ति अधिकारी कल्पना परामानिक (मोबाइल नम्बर 9399142251) पदस्थ है
  • साथ ही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सवेसिंह गामड़ (8120041922) है
  • कंट्रोल रूम में में कम्प्यूटर ऑपरेटर अंकित नागर (9200249020), रोहित बर्मन (8085799812), महेश जगताप (6260271176) और अब्दुल समद (9926062731) को भी तैनात किया गया है।

इधर गुरुवार को भी हुए छापे

जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि टीम द्वारा गुरुवार को भी छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में हरिओम गुप्ता के अवैध गैस गोदाम पर छापा मारा गया। छापे में 24 व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 42 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 66 सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त तीन इलेक्ट्रिक मोटर तथा दो तौल कांटे भी मौके से जब्त किए गए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडरों को लाने-ले जाने और रिफिलिंग के कार्य में बुलेट मोटरसाइकिल का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने उक्त बुलेट गाड़ी को भी जब्त कर लिया। छापे के समय आरोपी मौके से फरार हो गया। दल द्वारा गोदाम में रखे समस्त सिलेंडर और उपकरण जब्त करते हुए अवैध भंडारण स्थल को सील कर दिया गया है।

घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकना है प्राथमिकता

प्रशासन की असली चिंता यह है कि कहीं घरेलू गैस का इस्तेमाल होटलों या फैक्ट्रियों में न होने लगे। इसी वजह से कमर्शियल गैस की सप्लाई पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। शहर में आपूर्ति चैन बनी रहे, इसके लिए विभाग अब दिन-रात मॉनिटरिंग कर रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर हाईकोर्ट में धार एडीएम संजीव केशव पांडे तलब, SDM रहते कांग्रेस कार्यकर्ता को भेजा था जेल

इंदौर में अवंतिका गैस का संकट: इंडस्ट्री और कमर्शियल पर लगाया 80 फीसदी खपत का फार्मूला

इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर की दस गुना अधिक बुकिंग, प्रशासन के छापे में 105 सिलेंडर जब्त

इंदौर में IAS के फार्महाउस पर कुख्यात आरोपी कूबड़ा चला रहा था संगठित जुआ अड्डा

Tags:
  • इंदौर
  • उपभोक्ता
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • कंट्रोल रूम
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग