बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में मोहन सरकार, जल्द जारी होगी लिस्ट
मध्य प्रदेश में तबादलों पर लगी रोक हटाई जाने के बाद छोटे से बड़ा स्तर के कर्मचारियों के ट्रांसफर का दौर जारी है। इस बीच अब जानकारी है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार राज्य में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी (Administrative Surgery) करने जा रही है। इसके तहत आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों के साथ-साथ बड़े स्तर पर अन्य विभाग के अफसरों के भी तबादले किए जाएंगे।
कई जिलों के कलेक्टर-एसपी होंगे इधर से उधर
खबर यह भी...शिक्षा विभाग में तबादलों पर आ गया बड़ा अपडेट, आवेदन की डेट बढ़ी, 25 मई से शुरू होंगे तबादले
तबादला सूची जल्द जारी होगी
प्रशासनिक विभाग ने संकेत दिया है कि तबादलों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। अधिकारियों को नए पदों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यह तबादला नीति सरकारी तंत्र में नई ऊर्जा और दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
क्यों किया जा रहा है
सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक चुस्त, प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। इससे अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ नई जगहों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता और प्रशासनिक प्रणाली में सुधार होने की उम्मीद है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी में प्रशासनिक सर्जरी जल्द | एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी | IAS IPS Transfers | CM मोहन यादव | मोहन सरकार | MP News | administrative surgery in MP