बजट की राशि इसलिए बढ़ाई गई ताकि... बजट को लेकर क्या बोले जीतू पटवारी, जानें

Raj Singh | Mar 13, 2025, 10:41 IST
jitu budjet reaction
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2025-26 का बजट पेश किया है, जिसमें सरकार ने इसे विकसित भारत की नींव रखने वाला बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे कर्ज और भ्रष्टाचार बढ़ाने वाला बजट बताया है।

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री, जगदीश देवड़ा ने 2025-26 का बजट (12 मार्च ) विधानसभा में पेश किया। इस बजट का कुल आकार 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए है। यह बजट सरकार द्वारा घोषित किया गया है, जिसमें खासतौर पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। इस बजट को लेकर राज्य सरकार और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच तीखी राजनीतिक बहस हो रही है।



जीतू का हमला

ये भी खबर पढ़ें... MP Budget 2025: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला जानें



सिंघार ने उठाए सवाल

जीतू के अलावा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इसे निराशाजनक बताया। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार ने जनता को एक बार फिर छलावा भरा बजट दिया है, जिसमें विकास की कोई ठोस योजना नहीं है। बजट कर्ज बढ़ाने, कमीशनखोरी को संस्थागत करने और भ्रष्टाचार को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।



'विकसित भारत की नींव'

वहीं जहां विपक्ष बजट को करप्शन भरा बता रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष इसे विकास की गति प्रदान करने वाला बता रहा है। मंत्री विश्वास सारंग ने बजट को लेकर बयान देते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गों का ध्यान रखता है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं और गरीब वर्ग शामिल हैं। बजट में आर्थिक अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।



ये भी खबर पढ़ें... सिंधिया समर्थक 2 मंत्रियों का बजट घटा, महिला मंत्रियों को 10 हजार करोड़ ज्यादा मिले



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  • मंत्री विश्वास सारंग
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जगदीश देवड़ा
  • एमपी का बजट
  • विश्वास सारंग