सिंहस्थ 2028 को सफल बनाने के लिए दो नहीं दस हजार करोड़ की जरूरत- रवींद्र पुरी महाराज

Raj Singh | Mar 13, 2025, 12:39 IST
UJJAINE MELA
मध्य प्रदेश सरकार ने 2025-26 का बजट पेश किया है, जिसमें सिंहस्थ 2028 के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने इसे कम बताया और 10 हजार करोड़ की आवश्यकता जताई है।

मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है, जिसमें राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक महाकुंभ सिंहस्थ 2028 को लेकर महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार (12 मार्च) को राज्य विधानसभा में चार लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।



सिंहस्थ 2028 के लिए बजट की आवश्यकता

ये भी खबर पढ़ें... आज विधानसभा में बजट को लेकर होगी तीखी बहस! सीएम और नेता प्रतिपक्ष होंगे आमने-सामने



श्रद्धालुओं की संख्या और आवश्यक तैयारियां

रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में करीब 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके दृष्टिगत उन्होंने राज्य सरकार से जरूरी संसाधन जुटाने की अपील की। वह बताते हैं कि प्रयागराज में हुए महाकुंभ में 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे, और इसी तरह के आंकड़े मध्य प्रदेश में भी देखे जा सकते हैं। इस विशाल श्रद्धालु संख्या को ध्यान में रखते हुए, सड़क निर्माण, बुनियादी सुविधाएं और समुचित इंतजामों के लिए बजट की आवश्यकता होगी।



ये भी खबर पढ़ें... MP Budget 2025: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला जानें



मुख्यमंत्री से अपील

रवींद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों में तेजी लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सनातनी हैं और उनसे साधु-संतों की उम्मीदें अधिक हैं। उज्जैन में सिंहस्थ के आयोजन को देखते हुए कई विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करना आवश्यक है। सड़क निर्माण और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों में गति लाई जानी चाहिए।



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • उज्जैन न्यूज
  • MP
  • उज्जैन समाचार
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • उज्जैन सिंहस्थ
  • सिंहस्थ
  • एमपी का बजट
  • उज्जैन में रवींद्र पुरी महाराज