बिजली कटौती समेत कई मुद्दों पर BJP विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा, खूब कोसा
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया है, जहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं और आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। इस दिन का प्रमुख मुद्दा बिजली कटौती रहा, जिस पर बीजेपी विधायकों ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घेरा। भिंड के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बिजली अधिकारी प्रदीप जैन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।
विधायक निधि लेकर भी नहीं लगाए ट्रांसफार्मर
जमकर सुनाई खरी-खोटी
नरेंद्र सिंह कुशवाहा के अलावा बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाते दिखे। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग को जमकर खरी-खोटी सुनाई। रामेश्वर शर्मा ने शहर में खराब यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने नई ई-बसों को उन इलाकों में चलाने की मांग की, जहां बसों की सुविधा नहीं है। इस पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी मांगों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।
ये भी खबर पढ़ें... गोविंद सिंह राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भेजा 20 करोड़ का नोटिस, ये है वजह
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उमंग सिंघार के बीच तकरार
वहीं, सदन के बाहर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विपक्षी नेता उमंग सिंघार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सिंघार भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और उन्होंने उनके खिलाफ 20 करोड़ का नोटिस भेजा है। राजपूत ने आरोप लगाया कि सिंघार एक महंगी डिफेंडर गाड़ी में घूम रहे हैं और उनकी संपत्ति संदिग्ध है।
सिंघार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री अपनी संपत्ति गलत तरीके से बढ़ा रहे हैं, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और उनका विरोध करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मानहानि का नोटिस मिल चुका है, लेकिन वह इसका जवाब देंगे।
कैग रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा
मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को पेश की गई कैग रिपोर्ट ने कई योजनाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का खुलासा किया। संबल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाया गया। विपक्षी दलों ने इसे लेकर हंगामा किया और कांग्रेस ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ करार दिया।
विधानसभा में इन मुद्दों पर बहस
- ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर बिजली कटौती के आरोप।
- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उमंग सिंघार के बीच आरोप-प्रत्यारोप।
- कैग रिपोर्ट में प्रदेश की योजनाओं में भ्रष्टाचार का खुलासा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक