सीएस मानिट की शिकायतें ही नहीं देख सके वीरा राणा और इकबाल सिंह बैंस

CHAKRESH | Nov 19, 2024, 14:17 IST
THESOOTR
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय में 78,126 शिकायतें लंबित हैं। गृह विभाग के 14,051 मामले सबसे अधिक हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों को समय सीमा में शिकायतों का निराकरण करने का निर्देश दिया है।

मध्य प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया यानी चीफ सेक्रेटरी किस तरह काम करते रहे हैं, इसका खुलासा मुख्य सचिव कार्यालय को विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतें के अंबार से साफ लगाया जा सकता है। नए नियक्त हुए सीएस अनुराग जैन ने जब मुख्य सचिव कार्यालय को प्राप्त होने वाली शिकायतों यानी सीएस मानिट की समीक्षा करवाई तब पता चला कि पूर्ववर्ती CS वीरा राणा और इकबाल सिंह बैंस ने इन शिकायतों के निराकरण में कोई रुचि ही नहीं दिखाई। हालत यह है कि सीएस मानिट में 78 हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं।



78 हजार से ज्यादा शिकायतें

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय में नागरिकों और संस्थाओं से प्राप्त 78,126 शिकायतें (प्रकरण) लंबित हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें गृह विभाग से जुड़ी हैं, जिनकी संख्या 14,051 है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इन लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए हैं।



क्या है सीएस मानिट

IAS स्मिता भारद्वाज को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार, जानें महाभारत के कृष्ण से क्या है खास नाता



57 विभागों से संबंधित प्रकरण

यह सभी शिकायतें 57 विभागों से संबंधित हैं। इनमें नागरिकों और संस्थाओं द्वारा राज्य सरकार को भेजी गई शिकायतें भी शामिल हैं। ये शिकायतें सीएस मानिट पोर्टल पर दर्ज की गई हैं। मुख्य सचिव कार्यालय ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे इन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करें और पोर्टल पर फॉलोअप की जानकारी दर्ज करें।



पूर्व सीएस ने नहीं ली कोई रुचि

हालांकि अधिकृत रूप से कोई कुछ नहीं कह रहा है, मगर जब इतनी बड़ी संख्या में शिकायतें पेंडिंग देखीं तो चीफ सेक्रेटर अनुराग जैन ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करी है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि शिकायतों का यह अंबार पूर्व पूर्व CS वीरा राणा और इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल का है। जिन्होंने इनके निराकरण की ओर ध्यान ही नहीं दिया। इससे साफ है कि इससे पूर्व के चीफ सेक्रेटरी किस तरह काम करते रहे हैं।



MP के लिए एक हाईपॉवर कमेटी गठित, मुख्य सचिव अनुराग जैन बने अध्यक्ष



गृह विभाग पर सबसे अधिक भार

गृह विभाग के नाम पर लंबित 14,051 मामलों के साथ, यह विभाग सूची में सबसे ऊपर है। अन्य विभागों में भी हजारों शिकायतें लंबित हैं, जिनके त्वरित निपटारे की आवश्यकता है।



मुख्य सचिव ने जारी किए सख्त निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों को नोटिस भेजा है और इन मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मामलों का सही तरीके से ट्रैक करें और नागरिकों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें।



FAQ

  1. 1. मुख्य सचिव कार्यालय में कितनी शिकायतें लंबित हैं?
    मुख्य सचिव कार्यालय में कुल 78,126 शिकायतें लंबित हैं।
  2. 2. सबसे अधिक शिकायतें किस विभाग से संबंधित हैं?
    सबसे अधिक शिकायतें गृह विभाग से संबंधित हैं, जिनकी संख्या 14,051 है।
  3. 3. मुख्य सचिव अनुराग जैन ने क्या निर्देश दिए हैं?
    मुख्य सचिव ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
  4. 4. यह शिकायतें कितने विभागों से जुड़ी हैं?
    ये शिकायतें कुल 57 विभागों से संबंधित हैं।
  5. 5. सीएस मानिट पोर्टल का उपयोग किस लिए किया जाता है?
    सीएस मानिट पोर्टल का उपयोग नागरिकों और संस्थाओं द्वारा राज्य सरकार को शिकायतें दर्ज कराने और उनके समाधान की निगरानी के लिए किया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • MP News
  • आईएएस अनुराग जैन
  • मध्य प्रदेश
  • आईएएस इकबाल सिंह बैंस
  • आईएएस वीरा राणा
  • CS अनुराग जैन