दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Rohit Sahu | Mar 29, 2025, 09:17 IST
cm mohan yadav shedual
मुख्यमंत्री 29 मार्च 2025 को भोपाल से नई दिल्ली जाएंगे और वहां भारत मंडपम में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, वे ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के होली मिलन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव 29 मार्च 2025 को नई दिल्ली की दौरे पर रहेंगे। जहां वे भारत मंडपम, प्रगति मैदान में एक कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के होली मिलन समारोह में भाग लेंगे। भोपाल वापसीकर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।



सीएम मोहन यादव का आज का शेड्यूल

09:20 बजे सुबह- एडीजी इंटेलिजेंस द्वारा सुरक्षा और प्रशासनिक जानकारी की ब्रीफिंग (समत्व)



09:25 बजे सुबह- आयुक्त जनसंपर्क द्वारा राज्य की संचार नीतियों पर चर्चा (समत्व)



दोपहर 1:30 भोपाल स्टेट हैंगर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचेंगे।



नई दिल्ली में सीएम के कार्यक्रम

दिल्ली में सीएम मोहन यादव विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ये कार्यक्रम भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होंगे। सीएम मोहन यादव वहीं से ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के होली मिलन समारोह में वर्चुअली जुड़ेंगे। 06:00 शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के होली मिलन समारोह में भाग लेंगे।



यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव और शिवराज सिह चौहान ने शेयर की अपनी Ghibli स्टाइल इमेज



भोपाल में कवि सम्मेलन में होंगे शामिल

06:45 बजे शाम को मुख्यमंत्री दिल्ली से भोपाल लौटेंगे। रात 08:10 बजे वे अटल पथ, तात्याटोपे नगर, भोपाल पहुंचेंगे। जहां वे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भाग लेंगे।



यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव ने ऑनलाइन सुनी जनता की फरियाद, लापरवाही पर 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री
  • Madhaya Pradesh
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • CM डॉ. मोहन यादव