मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के अफसर ने ही खोल दी लापरवाही की पोल
वैसे तो निर्वाचन के काम को सर्वोच्च प्राथमिकता वाला माना जाता है। चुनाव से संबंधित काम के लिए सारे काम किनारे कर दिए जाते हैं, मगर प्रदेश में चुनाव की जिम्मेदारी संभालने वाला विभाग ही हद दर्जे की लापरवाही बरतने लग जाए तो क्या कहिएगा? राज्य निर्वाचन आयोग की ऐसी ही गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। इसे सामने वाला कोई और नहीं राज्य निर्वाचन आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी मुकुल गुप्ता हैं। यह बात और है कि फेसबुक पर दुनिया से अपनी और अपने परिवार की तिरुपति बालाजी यात्रा के मधुर संस्मरण साझा करते समय बात गलती से निकल गई।
चलिए पहले राज्य निर्वाचन आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी मुकुल गुप्ता के पोस्ट पर एक नजर डालते हैं…
खबर यह भी...राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, MP के 65 हजार मतदान केंद्रों पर मानाया जाएगा लोकतंत्र का जश्न
बड़ा सवाल- दो- दो अध्यक्षों का कार्यकाल गुजरा किसी को याद नहीं आई
डिप्टी सेक्रेटरी मुकुल गुप्ता ने अपने परिवार के साथ बालाजी की यात्रा का सुखद वर्णन तो किया ही, मगर जाने- अनजाने राज्य निर्वाचन आयोग में चल रही गंभीर लापरवाही को भी सबके सामने उजागर कर दिया। 2016 से 1750 ईवीएम (1031 CU +719 BU) मशीन मरम्मत के लिए भेजी गई थीं, लेकिन किसी को सुध ही नहीं आई। इसी प्रकार 77,000 डीएमएम की रिपोर्ट को लेकर भी किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।
शासकीय यात्रा और पारिवारिक उत्सव का अनूठा संगम
गुप्ता अपनी पोस्ट में लिखते हैं 22 जनवरी 2025 को मेरी वैवाहिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ थी। मेरी पत्नी संगीता और बेटे मानस इस बात से उदास हो गए कि इस विशेष दिन पर मैं उनके साथ नहीं रह पाऊंगा। हालांकि, निर्वाचन के कार्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर बालाजी के दर्शन के साथ इस अवसर को यादगार बनाया जाए।
खबर यह भी...झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को मिला बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड
अब हटा ली पोस्ट
हालांकि जब डिप्टी सेक्रेटरी मुकुल गुप्ता की इस पोस्ट के बारे में विरिष्ठ अधिकारियों को पता चला तो अपने ही विभाग की भद पिटवाने के चलते मुकुल गुप्ता को यह पोस्ट हटाना पड़ी। इधर मुकुल गुप्ता नेthesootr को बताया कि विभाग के निर्देश पर मैं ECIL के तिरुपति स्थित प्लांट पर गया था। DMM के बारे में डेटा का मिलान नहीं हो पा रहा है। वहीं जो EVM सुधार के लिए भिजवाई गई थीं, उनमें से आधी सही हो पाएंगी, बाकी खराब हो चुकी हैं। मैं जल्द ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपने वाला हूं।
FAQ
- मुकुल गुप्ता ने अपने पोस्ट में किस लापरवाही का जिक्र किया?
उन्होंने 2016 में भेजी गई 77,000 डीएमएम रिपोर्ट और 2021 में भेजी गई 1750 ईवीएम की मरम्मत की प्रगति में हुई लापरवाही का उल्लेख किया। - डिप्टी सेक्रेटरी मुकुल गुप्ता की पोस्ट को लेकर विवाद क्यों हुआ?
उनकी पोस्ट में निर्वाचन आयोग की लापरवाही उजागर हुई, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों ने पोस्ट हटाने को कहा। - मुकुल गुप्ता ने अपनी 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ कैसे मनाई?
उन्होंने तिरुपति बालाजी के दर्शन के साथ शासकीय यात्रा के दौरान इस अवसर को यादगार बनाया। - तिरुपति में दर्शन की विशेष व्यवस्था कैसे हुई?
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने आंध्र प्रदेश निर्वाचन आयोग और तिरुपति कलेक्टर से संपर्क कर दर्शन की व्यवस्था करवाई। - मुकुल गुप्ता के पोस्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिक्रिया क्या थी?
पोस्ट में उजागर लापरवाहियों के चलते अधिकारियों ने पोस्ट हटाने का निर्देश दिया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक