बदलेगा कर्मचारियों को वेतन देने का सिस्टम, नए साल से होगा लागू

Raj Singh | Dec 30, 2024, 10:02 IST
paissa
मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की वेतन प्रणाली में एक अहम बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब पंचायतों और जनपदों के कर्मचारियों को उनकी वेतन राशि अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी के जरिए दी जाएगी।

मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की वेतन प्रणाली में एक अहम बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब पंचायतों और जनपदों के कर्मचारियों को उनकी वेतन राशि अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी के जरिए दी जाएगी। यह नया नियम 20 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा, और इसके जरिए पंचायतों की वित्तीय स्थिति को भी मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।



वेतन भुगतान के लिए स्टाम्प ड्यूटी का इस्तेमाल

2025 में MP में बंपर भर्तियां, MPESB ने जारी किया वैकेंसी कैलेंडर



जनवरी से लागू होगा नया नियम

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, 20 जनवरी 2025 से यह नया नियम लागू होगा। पंचायतों के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन-भत्तों का भुगतान इसी अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी की राशि से किया जाएगा। इसके बाद जो राशि बचेगी, वह गांव के विकास कार्यों में खर्च की जाएगी। यह राशि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंचायतों को भेजी जाएगी, और यह राशि जनसंख्या के आधार पर वितरित की जाएगी।





अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

इस नए आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों, सचिवों और जनपद पंचायतों के पदाधिकारियों को अब अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी से वेतन और मानदेय का भुगतान किया जाएगा। यह व्यवस्था पंचायतों के कर्मचारियों को वित्तीय मदद देने के साथ-साथ पंचायतों के विकास को भी बढ़ावा देगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मोहन यादव
  • सरकारी कर्मचारी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी के सरकारी कर्मचारी
  • पंचायत
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • स्टाम्प ड्यूटी