सिंघार ने मेरी सुपारी ले रखी है, मंत्री गोविंद राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश में 52 किलो सोने और 10 करोड़ रुपए कैश मिलने के बाद से ही सियासी हलचल तेज है। इस मामले पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर बड़ा आरोप लगाया है। गोविंद सिंह ने सिंघार पर "सुपारी लेने" का आरोप लगाया, और कहा कि उमंग सिंघार का चाल-चरित्र और चेहरा सभी को पता है। उन्होंने सिंघार के खिलाफ 20 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भी भेजा है।
गोविंद सिंह राजपूत ने लगाए गंभीर आरोप
सुपारी वाले बयान पर उमंग सिंघार का पलटवार
वहीं, उमंग सिंघार ने गोविंद सिंह के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि यह आरोप केवल ध्यान भटकाने के लिए लगाए गए हैं। सिंघार ने दावा किया कि उन्होंने हमेशा प्रमाण के साथ आरोप लगाए हैं और न कि व्यक्तिगत रूप से किसी का चरित्र हनन किया है। उन्होंने गोविंद सिंह से यह सवाल किया कि सार्वजनिक पद पर रहते हुए उनके पास इतने पैसे कहां से आए। सिंघार ने गोविंद सिंह के परिवार की रजिस्ट्री को भी संदिग्ध बताया।
सोने की ईंट का रहस्य
सिंघार ने यह भी आरोप लगाया कि सोने की ईंट का मालिकाना हक अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्पष्टता आनी चाहिए, क्योंकि यह जनता का पैसा है। कांग्रेस पार्टी का काम है जनता की आवाज उठाना, और यह मुद्दा कांग्रेस उठाती रहेगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक