MP Holidays List : सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की बहार, नवरात्रि और दीपावली पर वीकेंड का मिलेगा फायदा
मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस बार उन्हें दशहरा और दीपावली पर लंबी छुट्टियां मिलेंगी। महीने भर में कई स्थानीय अवकाशों और प्रमुख त्योहारों के चलते सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा।
भोपाल जिले में 11 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, जो महाअष्टमी और नवमीं के उपलक्ष्य में रहेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को दशहरा है। सामान्य रूप से शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं, जिससे कर्मचारियों को लगातार 3 दिन का अवकाश मिलेगा।
दीपावली पर 4 दिन की लंबी छुट्टी
दीपावली के दौरान कर्मचारियों को और भी बड़ा ब्रेक मिल रहा है। 31 अक्टूबर को दीपावली है, जो गुरुवार को है। उसके अगले दिन यानी 1 नवंबर को भोपाल में स्थानीय अवकाश रहेगा, साथ ही यह मध्यप्रदेश स्थापना दिवस भी है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों को जोड़ लिया जाए तो कर्मचारियों को लगातार 4 दिन का अवकाश मिलेगा, इससे वे दीपावली का उत्सव धूमधाम से मना सकेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर नकेल, ऑनलाइन करेंगे आवेदन तभी मिलेगी छुट्टी
कुल मिलाकर 20 दिन काम
अगर अक्टूबर के पूरे महीने की बात करें तो सरकारी कर्मचारियों को सिर्फ 20 दिन ही काम करना होगा, क्योंकि इस महीने कुल मिलाकर 11 दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। अगर कोई कर्मचारी 18 अक्टूबर को भी छुट्टी ले लेता है तो 19 और 20 अक्टूबर यानी शनिवार और रविवार के साथ 4 दिन का लंबा अवकाश मिल सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक