हरदा रेप कांड: कुरकुरे खिलाने के बहाने पांच साल की मासूम से रेप, दो दिन पहले ही जेल से हुआ था रिहा

Raj Singh | Sept 25, 2024, 11:55 IST
the sootr
मध्य प्रदेश के हरदा में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश से लगातार रेप के मामले सामने आ रहे हैं। रीवा के बाद अब हरदा से हैवानियत की खबर आई है। यहां पांच साल की बच्ची के साथ रेप किया गया है। जिस आरोपी ने पांच साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया, उसके खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं। यह घटना हरदा के छीपाबड़ थाना क्षेत्र की है।



कुरकुरे का लालच देकर रेप

गौरतलब है कि सोमवार को ही आरोपी दुष्कर्म के एक मामले में जेल से छूटा था और उसी दिन उसने दोबारा वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पांच साल की बच्ची को कुरकुरे का लालच देकर नदी किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर भाग गया।



जब वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्ची को नदी किनारे रोते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मासूम बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।



ये भी खबर पढ़िए... ये कैसा बदला! छात्रा ने गलती पर डांटा तो कर दिया गैंग रेप



पॉक्सो एक्ट के तहत मामला

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों ने रात में सरकारी अस्पताल का घेराव किया। प्रदर्शनकारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक की भी खबरें हैं। प्रदर्शनकारी बच्ची को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार पुलिस को उनकी मांग के आगे झुकना पड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।



आरोपी को मिले सख्त सजा

आरोपी के बारे में जानकारी सामने आई है कि वह खंडवा जिले का रहने वाला है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद था। सोमवार को वह जेल से बाहर आया और एक बार फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम एक्शन मोड में है। लोगों की मांग है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले।



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म
  • हरदा
  • रीवा रेप कांड
  • हरदा का मामला
  • हरदा रेप
  • पांच साल की बच्ची से रेप