ये कैसा बदला! छात्रा ने गलती पर डांटा तो कर दिया गैंग रेप

Raj Singh | Sept 24, 2024, 10:50 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश के रीवा में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है। खबर सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। लड़की के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वह अपना मोबाइल रिपेयर कराने जा रही थी। इस दौरान दो आरोपी लड़की के बाल पकड़कर उसे झाड़ियों में ले गए। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को क्या बताया?

पुलिस ने जब इस पूरे मामले में पीड़िता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर अपना मोबाइल रिपेयर कराने जा रही थी। इसी दौरान उसके साथ यह घटना घटी। लड़की ने बताया कि दो लड़के उसके बाल पकड़कर उसे झाड़ियों में खींच ले गए और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।

ये भी खबर पढ़िए... सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा, अब स्कूल जाने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिल योजना के तहत मिलेंगी फ्री साइकिल

पीड़िता ने पुलिस को आगे बताया कि उसके साथ हुई इस घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर तुरंत थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है।

छात्रा को सबक सिखाने के लिए गैंगरेप

इस घटना के सामने आने के बाद रीवा एसपी विवेक सिंह ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल जांच करा ली गई है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी किशन कोल के बारे में एसपी ने कहा कि वह सड़क पर मोटरसाइकिल से गुजर रहा था। उसी समय छात्रा भी वहां से गुजर रही थी। इस दौरान सड़क पर कुछ कीचड़ छात्रा पर पड़ गया। इस पर छात्रा ने सबके सामने उसके साथ बदसलूकी की। फिर उसने छात्रा को सबक सिखाने की ठान ली।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा न्यूज
  • रीवा गैंगरेप केस
  • रीवा पुलिस
  • रीवा गैंगरेप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा