हिंदुओं से 5 बच्चे पैदा करने की अपील, भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के बयान पर मचा सियासी घमासान
समझें क्या है पूरा मामला
- सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बड़वानी में एक बैठक में हम दो-हमारे पांच का नारा दिया।
- हर हिंदू परिवार से कम से कम पांच बच्चे रखने की अपील की है।
- हिंदू जन्मदर 1.9 और दूसरे समाज की 2.9 बताई है।
- हिंदुओं को शास्त्र के साथ शस्त्र उठाने को कहा है।
बैठक में सांसद ने क्या कहा
रिपोर्ट के मुताबिक, यह बयान बड़वानी जिला मुख्यालय में कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के दौरान दिया गया है। सांसद ने हिंदू समाज की घटती वर्थ रेट पर चिंता जताई है। उन्होंने युवाओं से समय पर शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की है। साथ ही कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट रहना चाहिए। इसके अलावा सांसद गजेंद्र पटेल ने बदलती डेमोग्राफी यानी आबादी की संरचना को गंभीरता से समझने की बात कही है। वहीं, उन्होंने धर्मांतरण को भी इस बदलाव की एक वजह बताई है।
वर्थ रेट पर सांसद का दावा
सांसद के मुताबिक, हिंदुओं की वर्थ रेट 1.9 है, जबकि दूसरे समाज की 2.9 है। उन्होंने इसका मतलब बताया कि हर चार बच्चों में एक हिंदू परिवार में और तीन दूसरे समाज में पैदा होते हैं। उनका कहना था कि हिंदुओं का बढ़ने का ग्राफ कम हुआ है और दूसरे समाज का ग्राफ बढ़ा है।
शादी और बच्चों पर क्या बोले
सांसद ने कहा कि पहले शादियां 20-22 साल में हो जाती थीं। अब कई युवा 30 से 35 साल में भी शादी नहीं कर रहे है। आगे कहा- जो शादी करते हैं, उनमें कई एक ही बच्चे पैदा करते हैं। कुछ लोग शादी के बाद बच्चे ही नहीं कर रहे। उनके मुताबिक यह भी वर्थ रेट घटने की वजह है।
उन्होंने कालिका मंदिर समिति के हर हिंदू युवा से शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने को कहा है। उन्होंने व्यायामशालाओं और अखाड़ों को बढ़ावा देने की जरूरत भी बताई है।
शास्त्र के साथ शस्त्र से क्या मतलब बताया
सांसद ने सनातन संस्कृति का हवाला दिया है। उनके मुताबिक देवी-देवता एक हाथ से आशीर्वाद देते हैं और उनके हाथों में शस्त्र भी दिखते हैं। इसलिए हिंदुओं को शास्त्र के ज्ञान के साथ जरूरत पड़ने पर शस्त्र उठाना भी आना चाहिए। उन्होंने संबोधन में कहा कि वे सांसद बाद में और भाई पहले हैं। इसके साथ ही लोगों से परिवार और मोहल्ले की शक्ति को एकजुट करने की अपील की है।
कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी
हालांकि, BJP सांसद के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि सांसद का बयान भाजपा की सोच दिखाता है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम को बांटना चाहती है। दंगे करवाकर देश को पीछे ले जाना चाहती है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि गलत आंकड़ों के जरिए भाईचारा खत्म किया जा रहा है।
भाजपा ने बयान का बचाव कैसे किया
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस शब्दों को विवादित बयान बना रही है। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस दूसरे धर्म के उन लोगों से अपील कर सकती है, जिन्हें वह वोट बैंक मानती रही है। भाजपा के मुताबिक ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कांग्रेस ऐसी अपील कभी नहीं कर पाएगी। उसने कहा कि बयान को डेमोग्राफिक आंकड़ों की तरह देखा जाए।
FAQs
- सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बड़वानी में किस विषय पर बयान दिया?
सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बड़वानी में एक बैठक में हर हिंदू परिवार से कम से कम पांच बच्चे रखने की अपील की और हिंदू जन्मदर घटने पर चिंता जताई। - गजेंद्र सिंह पटेल ने युवा लोगों को शादी करने और बच्चों की संख्या पर क्या सलाह दी?
उन्होंने युवाओं से समय पर शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की। उन्होंने शादी की उम्र बढ़ने और परिवारों में घटते बच्चों की संख्या पर भी चिंता व्यक्त की। - कांग्रेस ने गजेंद्र सिंह पटेल के बयान पर क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं?
कांग्रेस ने इस बयान को भाजपा की सोच का प्रदर्शन बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रही है और गलत आंकड़े पेश करके भाईचारा खत्म कर रही है।