MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, कैबिनेट में 27,534 कर्मचारियों के प्रमोशन को मंजूरी

Sanjay Dhiman | Aug 11, 2026, 21:01 IST
mp top news - 2026-08-11
नमस्कार, मोहन कैबिनेट में 1757 करोड़ के प्रोजेक्ट समेत 27,534 कर्मचारियों के प्रमोशन को मिली मंजूरी। मप्र में भी प्रतिबंधित होगा एनालॉग पनीर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल की घोषणा। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

मोहन कैबिनेट में 1757 करोड़ के प्रोजेक्ट समेत 27,534 कर्मचारियों के प्रमोशन को मिली मंजूरी

मध्य प्रदेश में हर मंगलवार की तरह आज यानी 11 अगस्त को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी से लेकर..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मप्र में भी प्रतिबंधित होगा एनालॉग पनीर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल की घोषणा

मप्र के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने एनालॉग पनीर को लेकर अहम घोषणा की है। मंत्री ने इंदौर में कहा कि मप्र में भी जल्द एनालॉग पनीर की बिक्री को..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रीवा में रिश्वत लेते पकड़ा गया प्रभारी मुख्य अभियंता, कैमरे में कैद हुआ पूरा खेल

रीवा में पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे को लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सहयोगी धर्मवीर भारती भी पकड़ा गया।..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉर्स क्वारंटाइन सेंटर, मिलेगी इंटरनेशनल पहचान

मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल हॉर्स क्वारंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है। यह सेंटर राजधानी भोपाल में बनेगा। इससे विदेशी घोड़ों की आवाजाही आसान होगी। मध्य प्रदेश स्टेट इक्वेस्ट्रियन अकादमी पहले ही कई पदक जीत चुकी है। सरकार भोपाल को घुड़सवारी खेल का राष्ट्रीय..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज

कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया को जबलपुर हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। उन्होंने पुलिस विभाग के दो आदेशों को चुनौती दी थी। ये आदेश उनके काम और अधिकारों से जुड़े थे। हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के फैसले में दखल नहीं दिया। इससे नेहा की याचिका में मांगी गई राहत नहीं मिल..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में फर्जी मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जेल भरो आंदोलन, लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर 62 लाख फर्जी केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जेल भरो आंदोलन चलाने की बात कही है। राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन खारिज होने पर भी कांग्रेस कोर्ट जाएगी। भोपाल में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर-भोपाल समेत पांच नए निर्यात केंद्र बनेंगे, छोटे उद्योगों को होगा सीधा फायदा

इंदौर, भोपाल समेत मध्य प्रदेश के पांच शहर जल्द नए निर्यात केंद्र बनेंगे। केंद्र सरकार की नई पहल के तहत राज्य को यह मौका मिला है। इससे प्रदेश के छोटे और मझोले उद्योगों को सीधा फायदा होगा। आने वाले समय में ये शहर बड़े निर्यात केंद्र के तौर पर पहचाने जाएंगे।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी के शिक्षकों को समय पर लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी! लेट हुए तो...

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों से जुड़ी दो अहम खबरें सामने आई हैं। एक तरफ नियमित शिक्षकों की ऑनलाइन ई-अटेंडेंस को सख्त किया जा रहा है। दूसरी तरफ अतिथि शिक्षकों की पुरानी परेशानी दूर करने की कोशिश शुरू हुई है। यह दोनों फैसले लोक शिक्षण संचालनालय यानी..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जल जीवन मिशन का दावा हवा-हवाई! प्रदेश के 23 जिलों में 70% घरों तक नहीं पहुंचा पानी

मध्य प्रदेश सरकार का दावा है कि हर घर तक नल से पानी पहुंचाया जा रहा है। वहीं राज्यसभा में सामने आए आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। प्रदेश के 55 जिलों में से 23 जिलों में हालत ठीक नहीं है। यहां पारिवारिक नल कनेक्शन का कवरेज 70% भी पार नहीं कर पाया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी की आईएएस दीप्ति गौड़ मुखर्जी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

NEET Paper Leak विवाद ने देशभर में बवाल मचाया। NTA पर भी सवाल उठे। छात्रों ने कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किए। इसी बीच केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है।



आईएएस दीप्ति गौड़ मुखर्जी को देश का नया...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • रीवा
  • राजधानी भोपाल
  • पीडब्ल्यूडी
  • जबलपुर हाई कोर्ट
  • एमपी टॉप न्यूज
  • भाजपा सरकार
  • CSP नेहा पच्चीसिया
  • इंटरनेशनल हॉर्स क्वारंटाइन सेंटर