मप्र में भी प्रतिबंधित होगा एनालॉग पनीर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल की घोषणा

Sanjay Gupta | Aug 11, 2026, 18:59 IST
Share
analog-paneer-ban-mp-narendra-shivaji-patel
analog-paneer-ban-mp-narendra-shivaji-patel

मप्र के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने एनालॉग पनीर को लेकर अहम घोषणा की है। मंत्री ने इंदौर में कहा कि मप्र में भी जल्द एनालॉग पनीर की बिक्री को प्रतिबंधित किया जाएगा। पड़ोसी राज्य पहले ही इसे प्रतिबंधित कर चुके हैं।

INDORE. मप्र में भी एनालॉग पनीर की बिक्री को प्रतिबंधित किया जाएगा। इसकी घोषणा मप्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने की। मंगलवार 11 अगस्त को वह इंदौर में घी मर्चेंट एसोसिएशन व अन्य व्यापारियों के साथ बैठक करने के लिए आए थे। बैठक के बाद मीडिया में उन्होंने इस संबंध में बात की।

यह बोले मंत्री पटेल

मंत्री ने कहा कि त्योहार का समय है और ऐसे में दूध उत्पाद की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए अभियान चल रहा है और जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत मप्र में जल्द ही एनालॉग पनीर को प्रतिबंधित किया जाएगा। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व गुजरात इसे पहले ही प्रतिबंधित कर चुके हैं।

सामान्य उपभोक्ताओं को असली और एनालॉग पनीर में अंतर नहीं पता होता है। हालांकि नियम है कि उपभोक्ता को बताया जाए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। इसलिए जल्द ही मप्र इसे प्रतिबंधित करेगा।

क्या होता है एनालॉग पनीर

मूल पनीर दूध से बनता है, लेकिन एनालॉग पनीर दूध से नहीं बनता, बल्कि यह वनस्पति तेल (जैसे पाम ऑयल), स्किम्ड मिल्क पाउडर, स्टार्च और इमल्सीफायर से तैयार एक नॉन-डेयरी या सिंथेटिक उत्पाद है।

इसकी बिक्री क्या अवैध

एफएसएसएआई(FSSAI) के नियम के अनुसार उपभोक्ता को इसके बारे में बताना जरूरी है। बिना इसके बेचना धोखाधड़ी है। कई राज्यों ने इसे प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बाद इसकी आपूर्ति मप्र में बढ़ गई है।

क्या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है

एनालॉग पनीर(सिंथेटिक पनीर) में प्राकृतिक दूध वाला उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोटीन और कैल्शियम नहीं होता। इसमें वनस्पति तेल और पाम ऑयल होने के कारण इसमें अनहेल्दी फैट और कैलोरी अधिक होती है, जो हृदय व स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है।

क्या है पनीर की पहचान

असली पनीर गर्म करने पर आसानी से पिघलता नहीं है, जबकि एनालॉग पनीर गर्म करने पर पिघल जाता है और उसका आकार बदल जाता है। एनालॉग पनीर में कृत्रिम चिकनापन और रबर जैसा खिंचाव अधिक हो सकता है।

जल्द इंदौर में शुरू होगी फूड टेस्टिंग लैब

वहीं मंत्री ने कहा कि इंदौर में जो फूड टेस्टिंग लैब है, वह तैयार है। कुछ मंजूरियां लेना बाकी है और इसी में समय लग रहा है। यह मंजूरियां होने के बाद यहां अधिकृत तौर पर जांच हो सकेगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ी पर ट्रेकिंग करने गए इंदौर के अद्वैत पांच दिन से लापता

इंदौर-भोपाल समेत पांच नए निर्यात केंद्र बनेंगे, छोटे उद्योगों को होगा सीधा फायदा

इंदौर नगर निगम अब 1 लाख राशि तक के चेक नहीं लेगा, वजह 15 रुपए के भी चेक बाउंस

रक्षाबंधन पर तुम मेरी बहन बन जाओ..साइबर ठग ने इंदौर की युवती से ठगे 1.47 लाख

Tags:
  • इंदौर
  • FSSAI
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
  • सिंथेटिक पनीर
  • एनालॉग पनीर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज