MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, रीवा-शहडोल में बाढ़ को लेकर सीएम मोहन यादव हुए सख्त
एमपी टॉप न्यूज
रीवा-शहडोल में बाढ़ को लेकर सीएम मोहन यादव ने की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में लगातार बारिश से बाढ़ आई है। कई गांव और कस्बे इससे प्रभावित हुए हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में बैठक की।..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शक्कर 75 रुपए किलो, मंत्री राकेश शुक्ला बोले शक्कर छोड़ो, वंदेमातरम पर बात करो
अशोकनगर में शक्कर की कीमत 75 रुपए किलो तक पहुंच गई है। रक्षाबंधन से पहले यह उछाल आम परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। मीडिया ने जब प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला से महंगाई पर सवाल किया, तो उन्होंने सीधा जवाब देने की बजाय बात मोड़ दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
CM के फर्जी लेटरहेड से डॉक्टर का तबादला, CMHO के शक के बाद खुलासा,आरोपी गिरफ्तार
आलीराजपुर में मुख्यमंत्री के नाम पर फर्जी तबादला आदेश जारी हुआ। आयुष विभाग की एक डॉक्टर का तबादला कराने के लिए यह फर्जीवाड़ा हुआ। सौदा 40 हजार रुपए में तय हुआ था, जिसमें से 15 हजार पहले ही लिए जा चुके थे। सीएमएचओ को आदेश की भाषा देखकर शक हुआ,...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP में शिक्षा को नई उड़ान: भोपाल कॉन्क्लेव में जुटेंगे 130 संस्थान, सीएम करेंगे उद्घाटन
मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा देने के मकसद से 24 अगस्त को भोपाल में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। राज्य में पहली बार 130 से ज्यादा केंद्रीय, राज्य और निजी संस्थान एक मंच पर जुटेंगे, ताकि शोध, तकनीक और संस्थागत साझेदारी के जरिए प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत: छिंदवाड़ा-इंदौर के बाद फिर उजागर सिस्टम की लापरवाही
मध्यप्रदेश के तीन जिलों में लापरवाही से मासूमों की जान गई। छिंदवाड़ा में नकली कफ सिरप से बच्चे मरे। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी ने कई जानें लीं। बालाघाट के बिरसा इलाके में बैगा बच्चे कुपोषण और बीमारी से मर गए। हर बार सिस्टम सोता रहा, जांच की घोषणा हुई, पर बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में 12 लाख परिवारों को राशन शक्कर बंद, विपक्ष बोला- इथेनॉल में उपयोग
मध्यप्रदेश में अंत्योदय परिवारों को राशन की शक्कर मिलनी बंद हो गई है। अप्रैल से अगस्त तक आवंटन शून्य दर्ज है। करीब 12 लाख कार्डधारी परिवार प्रभावित हुए हैं। मऊगंज जिले में अकेले 17,385 परिवार शक्कर से वंचित हैं। बाजार में शक्कर की कीमत अब दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोजशाला मुद्दे पर धार में 25 अगस्त को बंद का ऐलान, एकजुट होगा हिंदू समाज
धार में भोजशाला मुद्दे पर 25 अगस्त को दोपहर तक बंद का आह्वान हुआ है। हिंदू समाज सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के सारांश जैन का इंडियन टेस्ट टीम में डेब्यू: कोलंबो टेस्ट में मिली जगह
इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में डेब्यू किया। कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला। पहले दिन पडिक्कल के शतक से भारत ने 300 रन।..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ओरछा में 30-31 अगस्त को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक, सीएम सहित जुटेंगे दिग्गज नेता
एमपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक इस बार ओरछा में होने जा रही है। यह दो दिवसीय बैठक 30 और 31 अगस्त को होगी। बैठक के लिए ओरछा में करीब 400 कमरे बुक कराए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। बैठक में...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पार्टी करने गए 9 युवक-युवतियां नदी के बीच फंसे, देर रात SDRF ने ऐसे बचाई जान
दरअसल सागर शहर के कुछ युवक-युवतियां आपचंद गुफा घूमने पहुंचे थे। शनिवार का दिन था, मौसम सुहाना था। सभी प्राकृतिक नजारों का मजा ले रहे थे। घूमते-घूमते वे नदी के बीच बने एक टापू तक पहुंच गए। वहीं पार्टी का माहौल शुरू हो गया। लेकिन कुछ ही देर में हालात बदलने लगे।..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...