MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, विजय शाह केस: कैबिनेट में फैसला टला

Sanjay Dhiman | Aug 25, 2026, 21:41 IST
mp top news - 2026-08-25
नमस्कार, मोहन कैबिनेट के फैसले: 3400 करोड़ के बालाघाट-सिवनी फोरलेन हाईवे को मंजूरी। विजय शाह केस: कैबिनेट में फैसला टला, अब SC में एफिडेविट, 31 अगस्त को सुनवाई। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

मोहन कैबिनेट के फैसले: 3400 करोड़ के बालाघाट-सिवनी फोरलेन हाईवे को मंजूरी

Mohan Cabinet: मध्य प्रदेश में हर मंगलवार की तरह आज यानी 25 अगस्त को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। बैठक के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। ...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



विजय शाह केस: कैबिनेट में फैसला टला, अब SC में एफिडेविट, 31 अगस्त को सुनवाई

मंत्री विजय शाह पर अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं आया। यह मामला कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान से जुड़ा है। सरकार अब 31 अगस्त की सुनवाई..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



IAS प्रमोशन की तैयारी तेज, 13 पदों के लिए 39 SAS अफसरों के नाम UPSC को भेजे जाएंगे

मध्य प्रदेश में सरकारी अफसरों के बीच एक पुराना मुद्दा फिर चर्चा में है। राज्य में गैर प्रशासनिक सेवा के अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस (Indian Administrative Service) में आने का मौका नहीं मिल रहा है। यह स्थिति पिछले 10 साल से बनी हुई है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सिंधिया संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं, वसीयत न दिखाने पर सवाल

सिंधिया परिवार की संपत्ति के बंटवारे में मंगलवार को नया मोड़ आया है। इस बार खुद प्रतिमा देवी राणा कोर्ट में पेश हुईं। वह ग्वालियर जिला अदालत पहुंचीं। उनके साथ बेटी शिवांगनी और दामाद भी मौजूद थे। प्रतिमा देवी करीब डेढ़ घंटे तक अदालत में रहीं। उनकी मौजूदगी ने पूरे मामले को...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पं. प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा, पांच लाख से ज्यादा शामिल, तीन लापता, एक को हार्ट अटैक

Nafees khan@Sehore. सीहोर में सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक कांवड़ यात्रा निकली। करीब 5 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़ के कारण एक श्रद्धालु को एंबुलेंस तक पहुंचने में आधा घंटा लगा। पुणे के एक परिवार की पत्नी समेत 3 साथी कई घंटे लापता रहे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नर्सिंग कॉलेज परीक्षा: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, फेल कॉलेजों के छात्र होंगे शिफ्ट

मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अब परीक्षा को लेकर स्थिति साफ कर दी है। CBI जांच में जिन कॉलेजों को ग्रीन चेक मिलेगा,..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



शिवराज के गढ़ में, बरसते पानी के बीच छात्राओं का धरना, बस किराया कम करने की मांग

Nafees Khan@Sehore. सीहोर जिले के भेरूंदा में मंगलवार को छात्राओं का गुस्सा सामने आया।तेज बारिश के बावजूद छात्राएं बस स्टैंड पर धरने पर बैठीं।छात्राओं ने बढ़े हुए बस किराए को लेकर विरोध जताया।उनकी मांग थी कि विद्यार्थियों के लिए किराया तुरंत घटाया जाए।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सागर DIG और दमोह SP के खिलाफ जमानती वारंट जारी, एक सितंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

दरअसल करण सिंह ठाकुर दमोह में ASI थे। साल 2015 में उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी। आरोप था कि उन्होंने सदपुर पुलिस चौकी में रिश्वत ली थी।वहीं FIR दर्ज करने के बदले पैसे मांगे जाने का आरोप लगा था। शिकायतकर्ताओं से 2000, 1000 और 2500 रुपए लेने की बात..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में जमीन कब्जे के लिए IAS तरुण भटनागर की कोर्ट का फर्जी आदेश, वकील और कंपनी घिरी

इंदौर में एक सीनियर आईएएस की कोर्ट का ही फर्जी आदेश बन गया है। यह आदेश न केवल बना बल्कि हाईकोर्ट में भी पुटअप भी हुआ और तहसीलदार को देकर जमीन पर कब्जे...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मोहन कैबिनेट
  • पं. प्रदीप मिश्रा
  • सिंधिया परिवार
  • कांवड़ यात्रा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • भेरूंदा