MP के टाइगर रिजर्व में घूमना अब हुआ और भी महंगा, सरकार ने बढ़ा दी एंट्री फीस

Rohit Sahu | Jul 03, 2025, 15:28 IST
tiger
एक अक्टूबर से मध्यप्रदेश के नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को सैर करना जेब पर भारी पड़ेगा। सरकार ने एंट्री फीस 10% बढ़ाने का फैसला किया है।

अगर आप मध्यप्रदेश के किसी नेशनल पार्क या टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर 2025 से सभी टाइगर रिजर्व की Entry Fee बढ़ा दी है। ये नियम सभी राष्ट्रीय उद्यानों (नेशनल पार्क) और टाइगर रिजर्वों में लागू होगा। Indian Tourist के मुकाबले विदेशी पर्यटकों अब डबल चार्ज देना होगा।



MP के टाइगर रिजर्व में अभी कितनी फीस

मध्य प्रदेश के ज्यादातर टाइगर रिजर्व में सोमवार से शुक्रवार तक छह पर्यटकों के ग्रुप से 2400 रुपए और शनिवार-रविवार को 3000 रुपए का एंट्री फीस ली जाती है। एक अक्टूबर से यह फीस10 फीसदी बढ़ जाएगी। इसके बाद वीकडेज पर 240 रुपए और वीकेंड पर 300 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।



ध्यान देने वाली बात यह है कि इस राशि में जिप्सी का किराया एड नहीं होता है ये केवल एंट्री फीस है। जिप्सी के लिए पर्यटकों को अलग से 2000 से 3500 रुपए तक चुकाने पड़ते हैं। यह चार्ज अलग-अलग नेशनल पार्क के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। विदेशी पर्यटकों से यह शुल्क दो गुना लिया जाता है।



Safari के लिए Booking सिर्फ MP Online से होगी

टाइगर रिजर्व में Safari की कीमत सरकार ने बढ़ाई

Park Maintenance और Facility के लिए भी बड़े बदलाव हुए हैं। सरकार का कहना है कि पार्क की सुरक्षा सफाई ट्रैक रखरखाव (Track Maintenance) जैसे खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। इन्हें Manage करने के लिए हर साल Entry Fee में थोड़ा बदलाव किया जाता है। यह फैसला Regular Revision Policy के तहत लिया गया है।



MP के Tiger Park क्यों हैं खास

Kanha, Bandhavgarh, Panna जैसे Parks में Tiger Safari का अलग ही अनुभव मिलता है। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहा जाता है, क्योंकि यहां देश में सबसे ज्यादा बाघ हैं। हर साल लाखों Indian और Foreign Tourist यहां Nature और Wildlife Safari का लुत्फ उठाते हैं। New Entry Fee लागू होने के बाद भी यहां सफारी बाकी राज्यों की तुलना में सस्ती रहेगी।



यह भी पढ़ें... विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, इस सीजन में 32 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे



MP में बाघों की संख्या

मध्य प्रदेश में बाघों की कुल संख्या 785 है। साल 2022 की गणना के अनुसार सबसे ज्यादा 165 बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हैं। इसके बाद कान्हा टाइगर रिजर्व में 146, पेंच टाइगर रिजर्व में 100, पन्ना टाइगर रिजर्व में 90 से ज्यादा और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 73 बाघ दर्ज किए गए हैं।



यह भी पढ़ें...विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, इस सीजन में 32 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे



tiger safari


अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



टाइगर स्टेट एमपी | टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश | एमपी में बाघ | एमपी टाइगर रिजर्व | कान्हा टाइगर रिज़र्व | पन्ना टाइगर रिज़र्व | बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व | MP News



Tags:
  • MP News
  • टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश
  • पन्ना टाइगर रिज़र्व
  • टाइगर रिजर्व
  • एमपी टाइगर रिजर्व
  • एमपी में बाघ
  • पेंच टाइगर रिजर्व
  • नेशनल पार्क
  • कान्हा टाइगर रिज़र्व
  • टाइगर स्टेट एमपी
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व