विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, इस सीजन में 32 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे

Sandeep Kumar | Published:
Share
Bandhavgarh Tiger Reserve
Bandhavgarh Tiger Reserve

मध्य प्रदेश का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व इस पर्यटन सत्र में 32,528 विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया। यह अब सबसे अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने वाला स्थान बन गया है।

MP News: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने 2024-24 के टूरिज्म सीजन में नया रिकॉर्ड बनाया। 32 हजार 528 विदेशी पर्यटकों ने बांधवगढ़ का दौरा किया। यह आंकड़ा प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व से अधिक है। सीएम मोहन यादव ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर, प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि 2022-23 सीजन में 21 हजार विदेशी पर्यटक आए थे। 2023-24 में यह आंकड़ा 25,000 के आसपास था। वर्तमान सत्र में अब तक 32,528 पर्यटक आ चुके हैं। पर्यटन सत्र के बाकी दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... PWD मंत्री राकेश सिंह ने घटिया-अधूरी सड़कों पर जताई नाराजगी, बोले- ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पसंद क्यों है?

टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया, बांधवगढ़ हमेशा विदेशी पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण रहा है। वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बांधवगढ़ भारत में बाघों के घनत्व में तीसरे स्थान पर है। यही कारण है कि यहां पर्यटकों को आसानी से बाघ देखने का अवसर मिलता है।

वर्मा ने बताया कि बांधवगढ़ के हर जोन में 2-3 मादा बाघ और उनके शावक मौजूद हैं। ये बाघ पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण हैं। समर सीजन में पानी के स्रोतों की कमी के कारण बाघों की साइटिंग आसान हो जाती है। बाघों को पानी के पास देखा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... राजा भोज के नाम से पहचाना जाएगा धार रेलवे स्टेशन, केंद्रीय मंत्री ने रखा प्रस्ताव

देसी पर्यटकों की भी बढ़ी संख्या

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इस सीजन में देशी पर्यटकों की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ी है। वर्मा ने बताया कि इस सत्र में 1 लाख 60 हजार देसी पर्यटक बांधवगढ़ का दौरा कर चुके हैं। यह संख्या 2021-22 के सीजन में आए 1 लाख 69 हजार पर्यटकों से कम है।

ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया ट्वीट, देश का हर 10वां शख्स बना BJP का सदस्य

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर कलेक्टर के निशाने पर अब सहकारी संस्थाओं के भूमाफिया, संस्था सदस्यों के साथ सभी विभागों की ली बैठक

बांधवगढ़ क्यों है पर्यटकों की पहली पसंद?

बाघों की बड़ी संख्या

बांधवगढ़ में बाघों का घनत्व प्रति 100 वर्ग किलोमीटर में सबसे अधिक है, और यह पूरे देश के टाइगर रिजर्व्स में तीसरे स्थान पर है।

वन्यजीवों की विविधता

यहां केवल बाघ ही नहीं, बल्कि जंगली हाथी और अन्य वन्य जीव भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

सुरक्षित और व्यवस्थित सफारी

बांधवगढ़ में सफारी का अनुभव बहुत ही सुगम और सुरक्षित है, और पर्यटक बिना बाघ देखे वापस नहीं जाते।

टूरिस्ट्स के भविष्य में बढ़ने की उम्मीद

वर्तमान सत्र में Bandhavgarh Tiger Reserve में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी सालों में यह वृद्धि जारी रहेगी। प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव शौकीनों के लिए यह स्थल एक प्रमुख गंतव्य बन चुका है। यहां पर्यटकों को उत्कृष्ट वन्य जीवन देखने का मौका मिलता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Bandhavgarh Tiger Reserve
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • बांधवगढ़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर