परिवहन घोटाले की जांच को लेकर कांग्रेस विधायकों ने पहने कंकाल बने कपड़े, किया प्रदर्शन
भोपाल। परिवहन घोटाला प्रदेश के नर्सिंग घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इसी घोटाले के चलते मंत्री गोविंद राजपूत और उनके सहयोगियों ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है, फिर भी सरकार कार्रवाई से बच रही है।
कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
खबर यह भी...सदन में कर्ज के मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार बोले- सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा
'नर्सिंग घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला'
इस अवसर पर बात करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन घोटाला प्रदेश के नर्सिंग घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी घोटाले के चलते मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, उनके सहयोगी संजय श्रीवास्तव, संजय डांडे, वीरेश तुमराम जैसे लोगों ने हजारों करोड़ की संपत्ति बना ली है। सरकार इनकी जांच क्यों नहीं कराना चाहती?
खबर यह भी...सोनिया भारद्वाज सुसाइड केसः उमंग सिंघार के खिलाफ SC में क्रिमिनल SLP दाखिल
'बड़ी मछलियों पर सरकार हाथ क्यों नहीं डालना चाहती?'
उमंग सिंघार ने कहा कि सौरभ शर्मा सिर्फ छोटी मछली है, बड़ी मछलियों पर सरकार हाथ क्यों नहीं डालना चाहती? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री इसलिए इस आग में हाथ नहीं डालना चाहते कि उनके भी हाथ जल जाएंगे? नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि खेतों में सोने की ईंटें निकल रही हैं, जबकि पूरा प्रदेश कर्ज के बोझ से कंगाल हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता कंकाल की तरह होती जा रही है और घोटाले में लिप्त मंत्री और अधिकारी करोड़पति होते जा रहे हैं। उमंग सिंघार ने आगे कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए और सभी किरदार बेनकाब होने चाहिए।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक