सदन में कर्ज के मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार बोले- सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा
Sanjay Sharma | Published:
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को कांग्रेस ने झूठ का पुलिंदा बताया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट को जादुई आंकड़ों और जुमलेबाजी का बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार और आदिवासियों के लिए ठोस योजनाएं नहीं हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार का बजट बुधवार (12 मार्च) को पेश हो गया है। बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कर्ज के मुद्दे पर प्रदर्शन कर सरकार को जमकर घेरा। बजट को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार के बजट को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने सरकार पर कर्ज बढ़ाने, युवाओं की नौकरियों को नजरअंदाज करने और आदिवासी समुदाय के लिए ठोस योजना न होने का आरोप लगाया।
✅नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश के बजट को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि यह सिर्फ कर्ज बढ़ाने वाला बजट है।
✅बजट में युवाओं की नौकरियों और एससी, एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति का कोई जिक्र नहीं किया गया।
✅लाड़ली बहना योजना में 3 लाख महिलाओं को बाहर कर दिया गया और 3000 रुपए देने की बात नहीं की गई।
✅राम पथगमन के लिए मात्र 30 करोड़ रुपए का प्रावधान, कांग्रेस ने इसे दिखावा करार दिया।
✅सांची डेयरी को अमूल को सौंपने की साजिश का आरोप, सिंहस्थ में घोटाले की संभावना जताई गई।
ये खबर भी पढ़ें...
MP Budget 2025: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला जानें
MP Budget 2025 : 3 लाख से ज्यादा नौकरियां, 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज; युवाओं के लिए बजट में बड़े ऐलान
लाड़ली बहनों को केंद्र की तीन योजनाओं से जोड़ा जाएगा, मोहन सरकार ने बजट में किया ऐलान
वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया अनुपूरक बजट, सड़कों और पुलों के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान
नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया के मुख्य बिंदु...
- ये कर्ज का बजट है इससे किसी के घर का विकास नहीं होता। आज हर व्यक्ति पर 50 हजार से ज्यादा का कर्ज सरकार ने लाद दिया है। सरकार कर्ज लेकर कर्ज पटाने में लगी है।
- वित्त मंत्री ने प्रदेश की जनता को आसमान दिखा दिया, सपने दिखा दिए, लेकिन ये सपने कब पूरे होंगे इसका कोई स्पष्ट जवाब सरकार के पास नहीं है।
- सरकार के बजट में आदिवासी समुदाय के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि 100 आदिवासी गांवों को सौर ऊर्जा देंगे। क्या सिर्फ 100 ही गांव सरकार को दिखाई दे रहे हैं बाकी का क्या होगा ?
- इस बजट में युवाओं की नौकरी और एससी एसटी और पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति को लेकर कोई योजना नहीं है। इसके अलावा नई भर्तियों को लेकर भी सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है।
- राम पथगमन के लिए सिर्फ 30 करोड़ दे रहे हैं इससे क्या होगा? बीजेपी राम के नाम पर वोट तो लेना चाहती है लेकिन उनके पथ के लिए कुछ नहीं करना चाहती।
- सरकार कह रही है प्रदेश के अंदर भुखमरी नहीं है जबकि हकीकत ये है कि बीमारू राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश का स्थान दूसरे नंबर पर है। वित्त मंत्री झूठे आंकड़े क्यों दे रहे हैं।
- वित्त मंत्री ने स्किल डेवेलपमेंट की बात करी लेकिन कितने युवाओं को इसके जरिये रोजगार मिला और नई भर्तियां कब होंगी इसकी कोई बात नहीं की।
- लाड़ली बहना योजना में 3 लाख से ज्यादा महिलाओं की संख्या कम कर दी गई, साथ ही उन्हें 3000 रुपए देने की कोई बात सरकार ने नहीं की है। ये लाड़ली बहनों के साथ धोखा है।
- सांची को सरकार बैकडोर से अमूल को देना चाहती है, ऐसे में प्रदेश के किसानों और दूध उत्पादन करने वालों का क्या होगा ?
- सिंहस्थ में पिछले बार घोटाला हुआ इसबार ऐसा ना हो ये सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए और सही मायनों में धर्म और संस्कृति के लिए कुछ करना चाहिए।
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅बजट में युवाओं की नौकरियों और एससी, एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति का कोई जिक्र नहीं किया गया।
✅लाड़ली बहना योजना में 3 लाख महिलाओं को बाहर कर दिया गया और 3000 रुपए देने की बात नहीं की गई।
✅राम पथगमन के लिए मात्र 30 करोड़ रुपए का प्रावधान, कांग्रेस ने इसे दिखावा करार दिया।
✅सांची डेयरी को अमूल को सौंपने की साजिश का आरोप, सिंहस्थ में घोटाले की संभावना जताई गई।
ये खबर भी पढ़ें...
MP Budget 2025: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला जानें
MP Budget 2025 : 3 लाख से ज्यादा नौकरियां, 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज; युवाओं के लिए बजट में बड़े ऐलान
लाड़ली बहनों को केंद्र की तीन योजनाओं से जोड़ा जाएगा, मोहन सरकार ने बजट में किया ऐलान
वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया अनुपूरक बजट, सड़कों और पुलों के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari