वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया अनुपूरक बजट, सड़कों और पुलों के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान

Vikram Jain | Mar 11, 2025, 23:28 IST
Share
MP Assembly Finance Minister Jagdish Devda Supplementary Budget 2025
MP Assembly Finance Minister Jagdish Devda Supplementary Budget 2025

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने 2024-2025 के लिए 19,206 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी पेश की।

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 19,206 करोड़ 79 लाख 529 रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट में सड़कों, पुलों, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत 2500 करोड़ रुपए सड़क निर्माण के लिए आवंटित किए गए हैं। वहीं, औद्योगिक नीति, एमएसएमई, खाद्य विभाग और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं को भी बड़ी राशि दी गई है।

19,206 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सत्र के दौरान 2024-2025 के लिए 19,206 करोड़ 79 लाख 529 रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी पेश की। बजट में खासतौर पर प्रदेश में सड़क और पुलों के निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। सरकार बुधवार को मुख्य बजट भी पेश करने जा रही है, जिससे कई और महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... अफवाहों पर लगा विराम!, मध्य प्रदेश में बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना

सड़कों और पुलों के लिए अनुपूरक बजट

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसमें:

  • बड़े पुलों के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपए विशेष केंद्रीय सहायता में मिले हैं।
  • 50 करोड़ रुपए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम को आवंटित हुए हैं।
  • ग्रामीण सड़कों और अन्य मार्गों की मरम्मत व निर्माण कार्य के लिए 200 करोड़ रुपए।
  • विशेष केंद्रीय सहायता के तहत ग्रामीण और जिला सड़कों के लिए 500 करोड़ रुपए।
  • मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना को 805 करोड़ रुपए मिले हैं।
  • जमीन के मुआवजे के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • अनुसूचित जाति मद के लिए 100 करोड़ रुपए।
ये खबर भी पढ़ें... अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे अधिकारी, कांग्रेस विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट

इन योजनाओं को मिला अनुपूरक बजट

  • प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए बजट में अतिरिक्त प्रावधान किए हैं:
  • औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन योजना: 726 करोड़ रुपए।
  • अटल गृह ज्योति योजना: 622.44 करोड़ रुपए।
  • एमएसएमई (लघु एवं मध्यम उद्योग): 1075.80 करोड़ रुपए।
  • खाद्य विभाग: 2000 करोड़ रुपए।
  • संबल योजना: 366 करोड़ रुपए।
  • अन्य योजनाएं: 138 करोड़ और 96 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट।
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा में जोरदार हंगामा, जयवर्धन सिंह ने उठाया शिक्षकों की कमी का मुद्दा

बुधवार को पेश होगा मुख्य बजट

मध्य प्रदेश सरकार बुधवार को मुख्य बजट पेश करने जा रही है। इसमें कई बड़ी योजनाओं की घोषणाएं हो सकती हैं। उम्मीद है कि इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅मध्य प्रदेश सरकार ने 19,206 करोड़ 79 लाख 529 रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया।

✅सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।

✅औद्योगिक नीति, एमएसएमई और खाद्य विभाग को भी बड़ी राशि आवंटित की गई।

✅महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए विशेष योजनाओं को बजट में शामिल किया गया।

✅बुधवार को राज्य सरकार 2024-25 का मुख्य बजट पेश करने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, GSDP में 11.05% की बढ़ोत्तरी



Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • अनुपूरक बजट
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • बजट सत्र
  • जगदीश देवड़ा
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
पहले DSP कल्पना वर्मा से विवाद, अब होटल पर कब्जे का आरोप, फिर सुर्खियों में कारोबारी दीपक टंडन

By Umeshwari Baghel

पहले DSP कल्पना वर्मा से विवाद, अब होटल पर कब्जे का आरोप, फिर सुर्खियों में कारोबारी दीपक टंडन
दिलजीत के कॉन्सर्ट पर धमकियों का साया! इंदौर से मुंबई तक फैली दहशत, उधर ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

By Aman Vaishnav

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर धमकियों का साया! इंदौर से मुंबई तक फैली दहशत, उधर ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
एक्सीडेंट से परेशान किसान ने बाइक में लगाई आग, कहा-अब थार ही खरीदूंगा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By Arohi Raj

एक्सीडेंट से परेशान किसान ने बाइक में लगाई आग, कहा-अब थार ही खरीदूंगा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
राजस्थान में दोहरा मौसम संकट, श्रीगंगानगर में AQI 1300 पार तो बाड़मेर में 38.3°C तापमान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में दोहरा मौसम संकट, श्रीगंगानगर में AQI 1300 पार तो बाड़मेर में 38.3°C तापमान
यात्री बसों में अब नहीं चलेगी किराए की मनमानी, नियम तोड़ने पर सस्पेंड हो सकता है परमिट, परिवहन विभाग ने दी सख्त चेतावनी

By Kaushiki

यात्री बसों में अब नहीं चलेगी किराए की मनमानी, नियम तोड़ने पर सस्पेंड हो सकता है परमिट, परिवहन विभाग ने दी सख्त चेतावनी
भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे, 8 से 25 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम, 1.93 लाख नियुक्तियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी सरकार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे, 8 से 25 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम, 1.93 लाख नियुक्तियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी सरकार
नौकरी पर परमानेंट हक नहीं, अब सरकार जब चाहे बिना सहमति कर सकती है रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

By Umeshwari Baghel

नौकरी पर परमानेंट हक नहीं, अब सरकार जब चाहे बिना सहमति कर सकती है रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर