अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे अधिकारी, कांग्रेस विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट

Sanjay Sharma | Mar 11, 2025, 17:59 IST
Share
Madhya Pradesh Assembly Congress MLAs walk out of the House
मध्य प्रदेश विधानसभा।

मध्य प्रदेश विधानसभा में महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान सदन में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद नहीं हैं, ये सदन की गरिमा के विपरीत है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ना होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सदन से नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने सदन में प्रमुख सचिवों की गैरमौजदूगी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और अफसरशाही को बचाने का आरोप लगाया।

विधानसभा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर बवाल

इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी सदन में मौजूद नहीं है। इससे इनकी गंभीरता को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा सभापति महोदय से अनुरोध था कि जब राज्यपाल के अभिभाषण पर पूरे प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा हो रही है तो अधिकारी नदारत क्यों हैं। जबकि इस मौके पर हर विभाग के प्रमुख सचिव को होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, प्लास्टिक के सांप लेकर पहुंचे

आसान भाषा में पूरी खबर

  • विधानसभा में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी।
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
  • कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट किया।
  • सरकार और प्रशासन में तालमेल की कमी उजागर हुई।
  • विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगते हुए भविष्य में कड़े विरोध की चेतावनी दी।

लोकतंत्र की हत्या कर रही बीजेपी सरकार

उमंग सिंघार ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने आपको बचाने के लिए मंत्रियों के माध्यम से झूठे जबाब देते हैं। सरकार को इनकी जिम्मेदारी भी तय करनी होगी। अधिकारियों को सभी विधायकों के प्रति जिम्मेदार होना होगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब प्रदेश की महत्वपूर्ण नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा हो रही हो, तब विभाग के बड़े अधिकारियों की गैरमौजूदगी से पता चलता है कि सरकार और अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में अप्रैल से महंगी होगी बिजली!, सब्सिडी कम करने में नाकाम सरकार, जनता पर बढ़ेगा बोझ

BJP विधायक पन्नालाल शाक्य से नहीं छूट रहा हूटर का मोह, कहा इससे बढ़ता है वजन

इंदौर में बीजेपी-युक्त कांग्रेसी: विजयवर्गीय के साथ बागड़ी के बाद बाकलीवाल भी, कतार में और भी

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • मध्य प्रदेश
  • कांग्रेस का वॉकआउट
  • बजट सत्र
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?