MP Weather : मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानिए अगले 4 दिन कैसे रहेगा मौसम

Pratibha ranaa | May 11, 2024, 08:21 IST
Weather of MP
उज्जैन, शाजापुर, रायसेन, सीहोर जिलों में तेज बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, रतलाम में बादल छाए रहे। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी बना रहेगा। इसके चलते छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

BHOPAL. एमपी में लगातार मौसम के तेवर बदलते दिख रहे है ( Weather of MP ) । पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में दो तरह के मौसम के मिजाज देखने को मिल रहे हैं. कहीं बहुत गर्मी पड़ रही है तो कहीं बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने आज (11 मई) शनिवार को 30 जिलों में कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। ( Weather forecast )



प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?


मध्य प्रदेश में कहीं लू चल रही है तो कहीं आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। अब अगले 3 दिन तक मौसम विभाग ने 13 मई तक आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, देवास, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा और रीवा संभाग के जिलों में बारिश और आंधी के आसार हैं।



ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में 13 मई को होगी आखिरी चरण की वोटिंग, आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, सीएम करेंगे रतलाम में रोड शो



प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा मौसम


  • 11 मई- पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। यलो और ऑरेंज अलर्ट है। राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, दमोह और कटनी में ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, सीहोर में भी बादल-आंधी का दौर रहेगा। बाकी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।
  • 12 मई- राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश का अलर्ट है। आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, शाजापुर, भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर में भी आंधी, बारिश का दौर रहेगा। रतलाम, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, सीहोर, रायसेन, विदिशा, गुना, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, कटनी में भी मौसम बदला रहेगा।
  • 13 मई- प्रदेश के सभी जिलों में मौसम बदला रहेगा। कहीं बादल रहेंगे तो कहीं आंधी भी चल सकती है।
  • 14 मई- प्रदेश के कुछ जिलों में ही मौसम बदला रहेगा। नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है।
Tags:
  • weather forecast
  • weather of MP