महिलाओं के लिए एमपी सरकार का बड़ा तोहफा: रात में भी मॉल और बाजारों में होगी रौनक, जानें कैसे

Amresh Kushwaha | Jul 04, 2025, 09:38 IST
madhya-pradesh-women-working-night-shift
मध्यप्रदेश सरकार ने शॉपिंग मॉल, बाजार और कारखानों में महिलाओं को रात में काम करने की सशर्त मंजूरी दी है। इसके तहत नियोक्ता को महिलाओं की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करनी होगी।

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब महिलाएं शॉपिंग मॉल, बाजार और कारखानों में रात में भी काम कर सकेंगी। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ राज्य के विकास को भी गति प्रदान करेगा। हालांकि, इस फैसले के साथ कुछ शर्ते भी जुड़ी हैं। इनका पालन नियोक्ता (एम्प्लॉयर) को करना अनिवार्य होगा, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में।



ये खबर भी पढ़िए...घोड़ों को जहर देकर मारा जाएगा... राज्य सरकार का आदेश जारी



महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखना जरूरी

ये खबर भी पढ़िए...पशु चिकित्सकों का सेवाकाल 65 साल तक बढ़ाया, हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को दिए निर्देश



women-working-night-shift-safety-guidelines


शॉप में 10 या ज्यादा महिलाएं नियुक्त

शॉप और बाजारों में महिलाओं के रात में काम करने की सहमति देने के लिए कुछ शर्ते रखी गई है। इसमें कहा गया है कि जहां महिलाएं रात में काम करेंगी, वहां कम से कम 10 या उससे अधिक महिलाएं नियुक्त होनी चाहिए। यह नियम द दुकान और स्थापना अधिनियम, 1958 में किए गए संशोधन के तहत लागू हुआ है। महिलाएं रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक शॉप्स और शोरूम में काम कर सकेंगी।



ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana: इस महीने से लाड़ली बहना को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए



कारखानों और प्रोडक्शन यूनिट्स में ये बदलाव

कारखानों के मामले में भी महिलाओं के रात में काम करने का रास्ता खोला गया है। कारखाना अधिनियम की शक्तियों का उपयोग करते हुए सरकार ने 26 जून 2016 के नियमों को समाप्त कर दिया है।



अब महिलाएं कारखानों या प्रोडक्शन यूनिट्स में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक काम कर सकती हैं। इसके लिए यह सुनिश्चित किया गया है कि कारखानों में एक-तिहाई महिला कर्मचारी शिफ्ट, सुपरवाइजर या फोरमैन के रूप में काम करें।



ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का ऐलान : अब 1 करोड़ 30 लाख लाड़ली बहना को दिए जाएंगे आवास



फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रतिक्रिया

फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने इस फैसले का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता को उजागर किया।



उनका कहना था कि सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। महिलाओं को घर तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था भी अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि यह पहल सच्चे मायनों में महिलाओं को सशक्त बना सके।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨



women | Madhya Pradesh | Women Safety | एमपी रोजगार अवसर | Employment Opportunities | shopping malls | MP News | MP



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • महिला सुरक्षा
  • महिला
  • women
  • राज्य सरकार
  • Women Safety
  • shopping malls
  • एमपी रोजगार अवसर
  • Employment Opportunities