MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, मोहन कैबिनेट ने किसानों के लिए खोला राहत का पिटारा

Sanjay Dhiman | Aug 04, 2026, 21:18 IST
mp top news
मोहन कैबिनेट ने किसानों के लिए खोला राहत का पिटारा, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी बड़े ऐलान। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ा संगठन विस्तार, 24 जिला अध्यक्ष घोषित। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

मोहन कैबिनेट ने किसानों के लिए खोला राहत का पिटारा, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी बड़े ऐलान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 4 अगस्त को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने डिफाल्टर किसानों को राहत देने के लिए सुरक्षा..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ा संगठन विस्तार, 24 जिला अध्यक्ष घोषित

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है। पार्टी ने जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। पहली सूची में 24 जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दतिया हार पर सख्त हुए भाजपा अध्यक्ष, बनाई जांच समिति, रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

दतिया विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी को हार मिली है। पार्टी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी चुनाव नहीं जीत सके। हार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दो सदस्यीय समीक्षा..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मंत्री-विधायकों की कटिंग-धुलाई से त्योहार भत्ते तक सब बंद! खर्च घटाने की तैयारी में एमपी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार नए बजट में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इससे सीधे तौर पर जनता के टैक्स के पैसे की बचत होने की उम्मीद है। सरकार साल 2027-28 के बजट में 74 मद खत्म करने जा रही है। इनमें मंत्री-विधायकों के कई निजी भत्ते भी शामिल हैं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



शिक्षकों को मिलेगा चौथा क्रमोन्नत वेतनमान, कितना होगा फायदा, जानें पूरा गणित

मध्यप्रदेश की मोहन कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। एमपी जनजातीय कार्य विभाग के 6846 शिक्षकों को चौथा क्रमोन्नत वेतनमान मिलेगा। यह लाभ 35 साल की सेवा पूरी करने पर मिलेगा। साथ ही 10 हजार नई शिक्षक भर्तियां भी होंगी। किसानों के लिए कवच योजना भी लाई जा रही है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ओबीसी वर्ग के अधिवक्ता बोले- खत्म कर दें OBC आरक्षण, कोर्ट में हुई लंबी बहस

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में मंगलवार 4 अगस्त को ओबीसी आरक्षण मामले की फिर सुनवाई हुई। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की बेंच के सामने ओबीसी वर्ग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर ठाकुर ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान मेरिट, आरक्षण और सरकारी..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रक्षाबंधन पर बहनों के लिए खुशखबरी: भोपाल-रीवा के बीच चलेगी चार स्पेशल ट्रेनें

सावन का महीना शुरू हो चुका है। रक्षाबंधन पर भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे चार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें भोपाल और रीवा के बीच दोनों दिशाओं में चलेंगी। रेलवे ने त्योहारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर HC ने दिया सरकार को नोटिस, 11 को अगली सुनवाई

मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से जुड़ा बड़ा विवाद अब जबलपुर हाई कोर्ट में पहुंच गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर मंगलवार को...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सड़क के भूमिपूजन में चट कर गए 10 हजार के समोसे-कचौरी, आयोजन के बिल पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क निर्माण (ग्रामीण सड़क निर्माण ) के भूमि पूजन कार्यक्रम में सिर्फ 30 मिनट में 43 हजार रुपए खर्च कर दिए गए। बिल सार्वजनिक होते ही गांव और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



वन भूमि डायवर्जन में देश में अव्वल मध्य प्रदेश, संसद की रिपोर्ट में खुलासा

मध्य प्रदेश में पेड़ कटाई को लेकर विरोध लगातार बढ़ रहा है। सिंगरौली से भोपाल तक कई जगह पेड़ काटे जा रहे हैं। विकास परियोजनाओं के नाम पर यह कटाई हो रही है। विपक्षी दल और पर्यावरणविद इस पर सवाल उठा रहे हैं। अब केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट ने मामला और गंभीर बना दिया है।..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • केंद्र सरकार
  • मोहन कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • रक्षाबंधन
  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  • पश्चिम मध्य रेलवे
  • OBC आरक्षण
  • जनजातीय कार्य विभाग
  • जबलपुर हाई कोर्ट
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मीनाक्षी नटराजन