MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Apr 22, 2026, 21:26 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, मोहन कैबिनेट से किसानों को मिली राहत भरी सौगात, विकास में गई कृषि भूमि का मिलेगा 4 गुना मुआवजा, 5 लाख संविदा कर्मियों की एक और जीत! सरकार को हाईकोर्ट की दो टूक - अब काम करो। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

मोहन कैबिनेट से किसानों को मिली राहत भरी सौगात, विकास में गई कृषि भूमि का मिलेगा 4 गुना मुआवजा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 22 अप्रैल को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में विकास संबंधी कई योजनाओं पर अहम फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से किसानों..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



5 लाख संविदा कर्मियों की एक और जीत! सरकार को हाईकोर्ट की दो टूक - अब काम करो

मध्य प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों के लिए हाईकोर्ट से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सरकार द्वारा आदेश पर रोक लगाने की मांग को कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है। कोर्ट के सख्त रुख से अब स्थायी दर्जा और न्यूनतम वेतन की उम्मीद और मजबूत हो गई है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बड़बोले प्रीतम लोधी पर पार्टी सख्त, नोटिस देकर तीन दिन में मांगा जवाब

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बड़बोलापन अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनके विवादित बयानों को लेकर फटकार लगाते हुए तीन दिन में जबाव मांगा है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता अब बर्दाश्त नहीं होगी।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



लेंसकार्ट के तिलक-मंगलसूत्र विवाद पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, पीयूष बंसल को दे दी चेतावनी

यूपी के प्रयागराज में 21 से 23 अप्रैल तक चल रही हनुमंत कथा के पहले दिन बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लेंसकार्ट कंपनी को सीधी चुनौती दी। उन्होंने मंच से कहा कि जिस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को तिलक, मंगलसूत्र और सिंदूर पर रोक लगाई है, उसे भारत में कारोबार करने का कोई..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में गेंहू खरीदी में घोटाला, बिना स्लॉट बुकिंग नेताजी का 84 लाख का गेंहू तुल गया

मप्र में चल रही गेहूं खरीदी में देरी से हजारों किसान परेशान हैं। इसी दौरान इंदौर में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। इंदौर के देपालपुर के औरंगपुरा में नेताओं और उनके परिजनों का 3200 क्विंटल गेहूं (एमएसपी से कीमत 84 लाख) बिना स्लॉट बुकिंग के ही तुल गया।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



हिरोशिमा-नागासाकी की तर्ज पर बनेगा भोपाल गैस त्रासदी स्मारक नीलकंठ आलोक, जानें खासियत

भोपाल गैस त्रासदी की जगह अब 'नीलकंठ आलोक' स्मारक बनेगा। यूनियन कार्बाइड प्लांट के खंडहरों पर बनने वाला यह मेमोरियल 22 हजार मृतकों को श्रद्धांजलि देगा और शहर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



फिर खुल जाएंगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बंद हुए चेकपोस्ट, हाईकोर्ट ने 30 दिन में खोलने के दिए आदेश

मध्य प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद परिवहन चेकपोस्ट बंद करने के फैसले के बाद अब नया मोड़ आ गया है। हाईकोर्ट ने 30 दिन में सभी बंद चेकपोस्ट खोलने के आदेश दे दिए हैं। यह आदेश 3 जनवरी 2023 के फैसले की अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान आया।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी से गुजरने वाली 20 से ज्यादा से ट्रेनें डायवर्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भोपाल से गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें 30 अप्रैल तक डायवर्ट रहेंगी। दानापुर और प्रयागराज में निर्माण कार्य की वजह से यह फैसला लिया गया है। समर सीजन में यात्रियों की परेशानी...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में स्कूल शिक्षा विभाग में 2.47 करोड़ का घोटाला, अतिथि शिक्षक भी शामिल

इंदौर स्कूल शिक्षा विभाग में शासकीय राशि को निजी खातों में शिफ्ट कर दो करोड़ 47 लाख का गबन किया गया है। इसमें से अभी तक 24 लाख 82 हजार की वसूली हो चुकी है। इस घोटाले..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महिला तहसीलदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर पटवारी ने किया सुसाइड, एक दिन पहले थी छोटे भाई की शादी

रतलाम के आलोट से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मंगलवार 21 अप्रैल को एक पटवारी ने अपने घर में साफे से फांसी लगाकर जान दे दी है। 15 दिन पहले ही उसने सोशल मीडिया पर एक पत्र डाला था। इसमें उसने महिला नायब तहसीलदार पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • विधायक प्रीतम लोधी
  • भोपाल गैस त्रासदी
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • मोहन कैबिनेट
  • प्रयागराज
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • गेहूं खरीदी
  • स्लॉट बुकिंग
  • एमपी टॉप न्यूज
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल