MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Mar 31, 2026, 22:09 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, 1 अप्रैल से महंगा होगा दूध, इंदौर-धार में बढ़े दाम, जानें भोपाल में एक लीटर की कीमत कितनी होगी, सिंहस्थ 2028 के लिए काशी और उज्जैन के बीच साझेदारी मजबूत, सीएम मोहन यादव ने किए एमओयू साइन। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

1 अप्रैल से महंगा होगा दूध, इंदौर-धार में बढ़े दाम, जानें भोपाल में एक लीटर की कीमत कितनी होगी

हैरत की बात है कि अब लोगों के लिए सुबह की चाय अब महंगी होगी। जी हां। अब बढ़ती महंगाई का असर चाय पर पड़ने वाला है। क्योंकि 1 अप्रैल से दूध की कीमत बढ़ने वाली है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सिंहस्थ 2028 के लिए काशी और उज्जैन के बीच साझेदारी मजबूत, सीएम मोहन यादव ने किए एमओयू साइन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 31 मार्च, मंगलवार को वाराणसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और कॉरिडोर घूमे। साथ ही दोनों राज्यों मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MPPSC की असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती में 100% आरक्षण पर HC भी हैरान, सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में भर्तियों को लेकर एक और बड़ा विवाद सामने आया है, जहां MPPSC की एक भर्ती में 100% आरक्षण लागू कर दिया गया।सामान्य (General) और EWS वर्ग के लिए एक भी पद न छोड़े जाने पर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने इस पर हैरानी जताते हुए सरकार..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में किन्नरों के लिए पुलिस पर दलाली के आरोप, 5 लाख मांगे, 81 हजार दिलवा दिए

इंदौर के दो बड़े इलाकों में डराने वाली घटनाएं सामने आई हैं। महालक्ष्मी नगर और तुलसीनगर में किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। इसमें एक केस में तो किन्नरों ने 8 माह के मासूम को ही जान से मारने की धमकी दे दी। वहीं, दूसरा केस और भी गंभीर है जिसमें पुलिस द्वारा ही किन्नरों के लिए दलाली..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में पुलिस के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी 53 साल पुरानी CID की इंटरनल विजलेंस विंग!

BHOPAL. सिवनी और गुना जिलों में पुलिस के भ्रष्टाचार और करोड़ों की वसूली के खुलासे के बाद इस पर कसावट की तैयारी की जा रही है। वर्दी को दागदार कर रहे पुलिसकर्मियों पर अंकुश लगाने एक बार फिर इंटरनल विजलेंस विंग पर मंथन शुरू हो गया है। सीएम की स्वीकृति के बाद एक बार फिर इंटरनल विजलेंस विंग रिश्वतखोरी, अवैध गतिविधियों के जरिए कमाई करने वाले पुलिसकर्मियों की नकेल..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में फिर MD ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 4 साल में 100 करोड़ से ज्यादा की MDMA जब्त

आमीन हुसैन@RATLAM. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा और MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 200 ग्राम MD ड्रग्स, ड्रग्स बनाने के उपकरण और केमिकल बरामद किए। मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी जमशेद लाला..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मोहन यादव सरकार को टी राजा की सलाह: यूपी मॉडल लागू करो, तभी रुकेगा धर्मांतरण

तेलंगाना के चर्चित हिंदूवादी नेता और बीजेपी विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित गदा यात्रा में शामिल होकर एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में धर्मांतरण (Religious Conversion) की घटनाओं पर सख्ती से..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, अब पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगा, SOP में बड़ा बदलाव

भोपाल में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर प्रशासन की नजर पहले से थी। वहीं, हाल ही में पेट्रोल पंपों पर एलपीजी (Liquid Petroleum Gas) खत्म होने की खबर के बाद लोग अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरतने..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल कमिश्नर ऑफिस को बम की धमकी देने वाला गिरफ्तार, एमपी में 12 संस्थान थे निशाने पर

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एमपी समेत देशभर के 1100 से ज्यादा सरकारी और निजी भवनों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम श्रीनिवास उर्फ लुईस है। उसे कर्नाटक के मैसूर शहर से पकड़ा..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर कलेक्टर से बोली महिला- मैं जिंदा हूं, सरपंच ने मृत बताया, बिल्डर बजाज ने जमीन ले ली

तहसीलों में चल रहे जमीन नामांतरण के खेल का एक और किस्सा इंदौर में सामने आया। इसमें पंचायत से जीवित महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र बन गया और इस आधार पर बिल्डर के..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव सरकार
  • महंगाई
  • सिंहस्थ 2028
  • एमपी टॉप न्यूज
  • विजलेंस विंग