इंदौर कलेक्टर से बोली महिला- मैं जिंदा हूं, सरपंच ने मृत बताया, बिल्डर बजाज ने जमीन ले ली
Sanjay Gupta | Mar 31, 2026, 17:12 IST
Photograph: (the sootr)
तहसीलों में चल रहे जमीन नामांतरण के खेल का एक और किस्सा इंदौर में सामने आया। इसमें पंचायत से जीवित महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र बन गया और इस आधार पर बिल्डर के नाम जमीन हो गई।
Indore. इंदौर कलेक्टोरेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में फरियादी महिला गीता बाई और उनके पुत्र हरिराम यादव पहुंचे। कलेक्टर के सामने खड़ी होकर महिला ने कहा कि साहब मैं जिंदा हूं लेकिन मुझे सरपंच और पंचायत ने मरा बता दिया। कलेक्टर भी बात सुनकर चौंक गए। महिला के बेटे ने भी कलेक्टर को सभी दस्तावेज दिखाए और मृत बताकर जमीन हथियाने के आरोप लगाए।
![dfd4a8fc-0cb]()
बेटे हरिराम यादव ने बताया कि सरपंच और पंचायत ने मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया। इस आधार पर हमारी क्षिप्रा (सांवेर तहसील) की करीब पौने दो बीघा जमीन ( 40 हजार वर्गफीट- सर्वे नंबर 250/6, ग्राम सिंहासा) का नामांतरण दूसरे के नाम पर हो गया। हमने राजस्व रिकॉर्ड निकाले तो हमारी जगह यह जमीन मेसर्स बीएम हॉस्पिटलिटी एंड डेवलपर्स निवासी एम जेड 06 ट्रेड हाउस 14/1 तुकोगंज इंदौर तर्फे डायरेक्टर जय कुमार बजाज पिता भगवती प्रसाद बजाज के नाम निकली।
बेटे ने इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को बताया कि जब जमीन पर गए तो वहां बिल्डर बजाज के गुंडों ने पीटा। हम जब 26 मार्च को चंदननगर थाने गए तो वहां भी पुलिस वालों ने दुवर्यवहार किया और पीटा। हमारी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कलेक्टर ने इस मामले में जमीन रिकॉर्ड और नामांतऱण आदेश का परीक्षण कराने की बात कही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
1 अप्रैल से महंगा होगा दूध, इंदौर-धार में बढ़े दाम, जानें भोपाल में एक लीटर की कीमत कितनी होगी
इंदौर में किन्नरों के लिए पुलिस पर दलाली के आरोप, 5 लाख मांगे, 81 हजार दिलवा दिए
इंदौर नगर निगम के MIC मेंबर ने ही अधिकारियों पर लगाए विज्ञापन घोटाले के आरोप
इंदौर विकास प्राधिकरण IDA के पास 1000 करोड़ की एफडी, लेकिन विकास योजनाएं ठप
dfd4a8fc-0cb
यह लगाए मां और बेटे ने आरोप
थाने गए तो वहां पीटा, गुंडों ने भी मारा
यह खबरें भी पढ़ें...
1 अप्रैल से महंगा होगा दूध, इंदौर-धार में बढ़े दाम, जानें भोपाल में एक लीटर की कीमत कितनी होगी
इंदौर में किन्नरों के लिए पुलिस पर दलाली के आरोप, 5 लाख मांगे, 81 हजार दिलवा दिए
इंदौर नगर निगम के MIC मेंबर ने ही अधिकारियों पर लगाए विज्ञापन घोटाले के आरोप
इंदौर विकास प्राधिकरण IDA के पास 1000 करोड़ की एफडी, लेकिन विकास योजनाएं ठप
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari