महाकाल मंदिर में भस्म आरती की व्यवस्था बदली, अब चलते चलते होंगे दर्शन, समिति ने लिए ये फैसले

Rohit Sahu | May 09, 2025, 13:07 IST
mahakal bhasam arti
महाकाल मंदिर समिति की बैठक में भस्म आरती के दौरान बैठने वाले भक्तों की संख्या सीमित करने और चलित दर्शन की योजना सहित कई बड़े निर्णय लिए गए हैं।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती समेत कई नियम बदले गए हैं। गुरुवार को हुई महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर और समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंदिर संचालन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।



भस्म आरती में अब नहीं बैठ पाएंगे 1700 श्रद्धालु

चलित भस्म आरती के जरिए होंगे दर्शन

बैठक में यह भी तय किया गया कि भस्म आरती के समय चलित दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। इसका अर्थ है कि श्रद्धालु कतारबद्ध होकर चलते-चलते आरती का दर्शन कर सकेंगे, जिससे ज्यादा लोग बिना भीड़ के दर्शन का लाभ ले सकें। यह प्रणाली भीड़ नियंत्रण के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है।



अब मंदिर में होगी दान में आए आभूषणों की जांच

मंदिर में आने वाले दान, विशेषकर सोने-चांदी के आभूषणों की जांच अब परिसर के भीतर ही की जाएगी। इसके लिए एक स्वर्ण-रजत टंच टेस्टिंग मशीन लगाई जाएगी और ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आभूषणों का मूल्यांकन सही तरीके से हो सकेगा।



ई-कार्ट के लिए चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दान में मिली ई-कार्ट्स के लिए चार्जिंग स्टेशन और पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। यह सुविधा मंदिर परिसर के भीतर भ्रमण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए काफी सहायक साबित होगी।



मंदिर सेवाओं की जानकारी अब हर गेट पर

श्रद्धालुओं को मंदिर की हर सेवा की जानकारी अब रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मंदिर के हर प्रवेश द्वार पर मिलेगी। इसके लिए सूचना पटल (नोटिस बोर्ड) लगाए जाएंगे, जिससे बाहरी श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन सरलता से प्राप्त हो सकेगा।



यह भी पढ़ें...महाकाल में फिर गूंजेगा प्राचीन मंदिर का वैभव , 1000 साल पुराना शिव मंदिर



महंत से लेकर महापौर तक रहे मौजूद

इस बैठक में महंत विनीत गिरी महाराज, एसपी प्रदीप शर्मा, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों से आने वाले समय में श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।



यह भी पढ़ें...महाकाल मंदिर में भस्म आरती घोटाले के आरोपियों की लोकायुक्त, IAS तक ने की हुई है शिकायतें



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



उज्जैन कलेक्टर | आईएएस रौशन कुमार सिंह



Tags:
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन कलेक्टर
  • भस्म आरती
  • मुकेश टटवाल
  • महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति
  • आईएएस रौशन कुमार सिंह