महाकाल मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष का निधन
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष का निधन हो गया ( mahakal mandir ashok sharma death ) । गुरुवार सुबह समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा अपनी आखिरी सांसे ले। 63 वर्ष के पंडित अशोक शर्मा दो दिन से बीमार चल रहे थे। आज सुबह जब अपने घर से मंदिर के लिए आए तो उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। मंदिर में प्रवेश करते ही तबियत बिगड़ने पर उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक शर्मा लंबे समय से महाकालेश्वर मंदिर की पुरोहित समिति से जुड़े हुए थे।
महाकाल के शरण में निकले प्राण
महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाबा महाकाल के भक्त और सेवादार थे। कुछ दिनों से बीमार होने के बावजूद वे आज मंदिर पहुंचे थे। उनकी तबितय मंदिर में ही खराब हो गई थी। अस्पताल पहुंचने तक उनके प्राण निकल गए थे। पंडित अशोक शर्मा ने बाबा महाकाल के चरणों में अपनी अंतिम सांस ली।
ये खबर भी पढ़िये...
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाओं पर लग सकती है रोक, चुनावी आचार संहिता उल्लंघन की हुई शिकायत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक