महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद पैकेट से हटेगी ओम-शिखर की फोटो, कोर्ट के आदेश के बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति का फैसला

Raj Singh | Oct 07, 2024, 09:27 IST
the sootr
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अब से लड्डू प्रसाद के पैकेट पर ओम शिखर की फोटो हटा दी जाएगी। इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

दुनियाभर में प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से एक बड़ी अपडेट आई है। भगवान महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद के पैकेट पर मंदिर के शिखर और ओम की तस्वीर नहीं होगी। दरअसल, मंदिर समिति द्वारा प्रसाद पैकेट के डिजाइन सुधार के बाद नए प्रसाद पैकेट तैयार करने का निर्णय लिया गया है।



हाई कोर्ट का था आदेश

हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 24 अप्रैल को अपने आदेश में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को तीन महीने के भीतर फोटो और ओम हटाने का आदेश दिया था। जिस पर मंदिर समिति ने कोर्ट से समय मांगा था, ताकि पुराने पैकेट का स्टॉक खत्म हो जाए। फिर नए पैकेट से फोटो हटाई जाएगी।



पैकेट को लेकर लगाई गई थी याचिका

दरअसल, याचिकाकर्ता के वकील ने हाईकोर्ट में दलील दी कि महाकाल मंदिर समिति प्रसाद बांटती है। जिसके डिब्बे पर मंदिर का शिखर बना होता है। इसमें ओम और शिखर के बीच नागचंद्रेश्वर मंदिर की फोटो बनी होती है। प्रसाद लेने के बाद लोग खाली पैकेट कूड़ेदान में फेंक देते हैं जो धर्म के हिसाब से सही नहीं है।



ये भी खबर पढ़िए... महाकाल के लड्डू जांच में पाए गए शुद्ध, 13 तरह की क्वालिटी टेस्ट में पास



रोजाना 50 से 60 क्विंटल लड्डू होता है तैयार

जानकारी के लिए बता दें कि महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसाद पूरे देश में मशहूर है। इसे शुद्ध घी और बेसन से बनाया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो मंदिर समिति रोजाना 50 से 60 क्विंटल लड्डू तैयार करती है। त्योहारों के लिए प्रसाद अलग से तैयार कर स्टॉक में रखा जाता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • उज्जैन न्यूज
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर हाई कोर्ट
  • इंदौर हाई कोर्ट खंडपीठ का फैसला
  • Mahakal Temple Ujjain
  • उज्जैन लड्डू प्रसाद
  • प्रसाद पैकेट
  • महाकाल मंदिर प्रबंध समिति