महाकाल के लड्डू जांच में पाए गए शुद्ध, 13 तरह की क्वालिटी टेस्ट में पास
Sandeep Kumar | Published:
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-06T175456.112
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर उठे विवाद के बाद बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी लड्डू की जांच कराई गई। लड्डू जांच के लिए लैब में भेजे गए थे। जिसमें शुद्धता की जांच की गई, इसमें सभी टेस्ट में पास पाए गए...
बाबा महाकाल ( Baba Mahakal ) की नगरी उज्जैन से महाकाल के भक्तों के अच्छी खबर है। दरअसल आंध्र प्रदेश ( Andhra Pradesh ) के तिरुपति मंदिर ( Tirupati Temple ) के प्रसाद को लेकर उठे विवाद के बाद, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी लड्डू की जांच कराई गई। यहां के लड्डू प्रसाद क्वालिटी टेस्ट (Laddu Prasad Quality Test ) में शुद्ध पाए गए हैं। लड्डू प्रसाद की जांच के लिए लैब में भेजा गया। जानकारी के मुताबिक लड्डू प्रसाद की 1 सप्ताह तक गहनता से जांच की गई। इस जांच में करीब 13 तरह के टेस्ट किए गए। जिसमें महाकाल का लड्डू सभी जांच में पास हो गया।
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( Food Safety Standards Authority India ) से मान्यता प्राप्त लैब में लड्डू की टेस्टिंग की गई थी। जिसमें सीनियर फूड एनालिस्ट्स की टीम ने प्रदेश की लैब में टेस्टिंग की। टेस्टिंग से पता चला कि प्रसाद में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है। इसके अलावा लड्डू में इस्तेमाल किया गया घी और अन्य सामग्री भी पूरी तरह शुद्ध है।
ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन महाकाल मंदिर में भोग लगाने से पहले बीजेपी नेता ने चखा, मांगी माफी! जानें पूरा माजरा...
लैब में जांच के दौरान 13 तरह के टेस्ट किए गए। लड्डू प्रसाद शुद्ध घी, बेसन, रवा, काजू, शक्कर,किशमिश और इलायची से मिलकर बनता है। इसके लिए सीनियर फूड एनालिस्ट्स की टीम ने शुगर, बीआर वैल्यू, टेवरा, आरएम वैल्यू, एफएफए, बाऊडिन टेस्ट, फार्मलीन टेस्ट, पोलेंस्क वैल्यू, बीआर वैल्यू, आयोडिन वैल्यू,स्पोनिफिकेशन वैल्यू, बेंगाल ग्राम और स्टार्च सिंथेटिक फूड कलर जैसे टेस्ट किए हैं ।
बताया जा रहा है प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर में ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने महाकाल के लड्डू प्रसाद की शुद्धता पर सवाल उठा चुके हैं। केन्द्र का संचालन समूह दीदीयां कर रही हैं।
फूड एनालिस्ट प्रदीप तिवारी ने लड्डू के टेस्ट के बाद कहा कि प्रसाद की टेस्ट रिपोर्ट सभी मानकों पर अप टू द मार्क है। केमिकल एनालिसिस के बाद घी में मिलावट नहीं पाई गई।
लड्डू में नहीं मिली मिलावट
ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन महाकाल मंदिर में भोग लगाने से पहले बीजेपी नेता ने चखा, मांगी माफी! जानें पूरा माजरा...
लैब में 13 तरह की हुई जांच
ट्रस्ट के अध्यक्ष ने उठाए थे सवाल
जांच के बाद क्या बोले फूड एनालिस्ट्स
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari