धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में बड़ा हादसा, 7 से ज्यादा महिलाएं घायल

Raj Singh | Nov 24, 2024, 15:05 IST
yatra..
मध्य प्रदेश के नौगांव से बड़ी खबर आ रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

मध्य प्रदेश के नौगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान हादसा हो गया। हादसे के कारण चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा रंगरेज मोहल्ले के चौराहे से गुजर रही थी।



कैसे हुआ हादसा?

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुरू की 'हिंदू जोड़ो यात्रा'



जर्जर हो चुका था छज्जा

जानकारी के मुताबिक, घटना में 7 से ज्यादा महिलाएं घायल हुई हैं जिनमें से 5 को ज्यादा चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य हैं। खबरें ये भी हैं कि जिस मकान का छज्जा गिरा है वो करीब 50 साल पुराना है जो कि जर्जर हो चुका है।



FAQ

  1. नौगांव में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा के दौरान क्या हादसा हुआ?
    मध्य प्रदेश के नौगांव में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान एक मकान की बालकनी गिरने से हादसा हुआ। इसमें कई महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  2. हादसा कैसे हुआ और किन्हें नुकसान हुआ?
    हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं यात्रा और पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए एक मकान की बालकनी पर बैठी थीं। बालकनी गिरने से 7 से अधिक महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से 5 को गंभीर चोटें आईं। इनमें अधिकांश महिलाएं एक ही परिवार की सदस्य थीं।
  3. घायल महिलाओं की स्थिति क्या है?
    घायल महिलाओं में से 5 को चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
  4. छज्जा गिरने का क्या कारण था?
    बताया जा रहा है कि जिस मकान की बालकनी ( छ्ज्जा) गिरी है, वह करीब 50 साल पुराना था और जर्जर स्थिति में था, जिससे यह हादसा हुआ।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • मध्य प्रदेश
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • dheerendra shastri
  • Pt Dheerendra Shastri
  • नौगांव