पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुरू की 'हिंदू जोड़ो यात्रा'
Sandeep Kumar | Published:
Dhirendra Shastri
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज गुरुवार से 9 दिवसीय 160 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू कर चुके हैं। उनकी यात्रा सुबह 8 बजे शुरू हुई। यात्रा से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने बालाजी मंदिर के दर्शन किए...
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ( Dhirendra Shastri ) गुरुवार से 9 दिवसीय पदयात्रा पर निकल चुके। बाबा की इस यात्रा का मकसद है हिंदुओं के बीच जातिवाद के भेदभाव, छुआछूत, अगड़े और पिछड़े का फर्क मिटाना है। साथ ही इस यात्रा का उदेश्य है कि अधिक से अधिक हिंदुओं को आपस में जोड़ने का है।
बाबा बागेश्वर के महंत धीरेंद्र शास्त्री को कांग्रेस-मौलवी की चुनौती
यह पदयात्रा पहले दिन ग्राम गढ़ा तिराहा से होते हुए करीब 20 किमी दूर ग्राम कदारी तक पहुंचेगी। पदयात्रा में देश के कई संतों की उपस्थिति हैं। चार दिनों तक यह यात्रा छतरपुर जिले में ही रहेगी। धीरेंद्र शास्त्री 160 किमी तक चलने वाली इस पदयात्रा में पैदल ही निकल चुके हैं।
बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री क्यों बोले 'हिंदुओं को जूते मारो'
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रचलित नारे 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे का समर्थन करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा,जातियों में बंटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे। उन्होंने सभी को चेताते हुए कहा है कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि इसलिए तो प्रण लिया है कि हिंदुओं को एक करेंगे। जाति-पाति को मिटाना है यही हमनें प्रण ठाना है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करने और सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए वो पदयात्रा निकाल रहे। वो रोजाना 20 किलोमीटर पैदल चलेंगे।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे शंकराचार्य, जानें क्या बोले
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वंदे मातरम को लेकर बड़ा बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने गुरुवार को सुझाव दिया कि मंदिरों और मस्जिदों दोनों में आरती के बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया जाना चाहिए। उनका मानना है कि इस प्रथा से सच्चे देशभक्तों की पहचान करने और उन्हें राष्ट्र-विरोधी से अलग करने में मदद मिलेगी।
बाबा बागेश्वर के महंत धीरेंद्र शास्त्री को कांग्रेस-मौलवी की चुनौती
160 किलोमीटर की पदयात्रा
बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री क्यों बोले 'हिंदुओं को जूते मारो'
20 हजार लोगों ने इस यात्रा में साथ चलने के लिए पंजीकरण कराए हैं। यात्रा 21 नवंबर को बालाजी मंदिर बागेश्वर (Balaji Temple Bageshwar ) धाम से शुरु होकर छतरपुर, नौगांव, निवाड़ी, मऊरानीपुर होते हुए 29 नवंबर को ओरछा के Ramraja Temple पहुंचेगी।
धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं से की अपील
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे शंकराचार्य, जानें क्या बोले
मंदिरों-मस्जिदों में हो राष्ट्रगीत
खबर से संबंधित प्रश्न
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा कब शुरू हुई है ?
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा गुरुवार 21 नवंबर से शुरू हुई है और यह 9 दिनों तक चलेगी। - इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं के बीच जातिवाद के भेदभाव को खत्म करना, छुआछूत को मिटाना, और अधिक से अधिक हिंदुओं को एकजुट करना है। - पदयात्रा की कुल दूरी कितनी है और यह कहां तक जाएगी ?
यह पदयात्रा 160 किलोमीटर की है, जो बालाजी मंदिर बागेश्वर धाम से शुरू होकर छतरपुर, नौगांव, निवाड़ी, मऊरानीपुर होते हुए 29 नवंबर को ओरछा के रामराजा मंदिर पहुंचेगी। - इस यात्रा में कितने लोग भाग ले रहे हैं ?
इस यात्रा में लगभग 20,000 लोगों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। - पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं के लिए क्या अपील की है ?
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं से जाति-पाति को मिटाकर एकजुट होने और सनातन धर्म का प्रचार करने की अपील की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari