दिग्विजय सिंह ने MCU रजिस्ट्रार से पूछा, क्या आप भी ABVP के सदस्य हैं

Sandeep Kumar | Dec 12, 2024, 15:50 IST
digvijay singh MCU
माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में ABVP के कार्यक्रम पर हुए विवाद के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस विवाद में एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और NSUI ने ABVP पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल में ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव और प्राध्यापकों द्वारा ABVP का गमछा पहनने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद में अब कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि ABVP के पदाधिकारियों में कितने अल्पसंख्यक हैं और क्या सरकारी पदाधिकारी ABVP के सदस्य हो सकते हैं। इसके साथ ही NSUI ने भी जोरदार विरोध किया और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।



कौन होंगे MCU के नए कुलगुरु, ये 4 बड़े नाम चर्चा में... दवे सबसे आगे



दिग्विजय सिंह ने रजिस्ट्रार से मांगा जवाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, "क्या ABVP भारतीय संविधान में दिए गए समान अधिकारों का समर्थन करती है?" इसके अलावा, उन्होंने पूछा कि ABVP के पदाधिकारियों में कितने अल्पसंख्यक हैं और क्या रजिस्ट्रार भी ABVP के सदस्य हैं? दिग्विजय सिंह ने यह भी पूछा कि क्या सरकारी अधिकारियों को किसी राजनीतिक संगठन के कार्यक्रम में भाग लेने की छूट है और मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव इस मामले में कार्रवाई करेंगे या नहीं?



कुलसचिव-प्रोफेसर की भागीदारी पर बवाल

NSUI ने किया विरोध

इस विवाद के बाद NSUI ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने निदेशक प्रोडक्शन डॉ. आशीष जोशी की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी और उस पर 'सहायक एबीवीपी' लिख दिया। यह प्रदर्शन तब और उग्र हो गया जब ABVP ने एक पोस्टर लगाया जिसमें लिखा था - "Dogs & NSUI Goons Not Allowed" (कुत्तों और एनएसयूआई के गुंडों को प्रवेश की अनुमति नहीं)। इस पोस्टर के बाद NSUI के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।



MCU भोपाल के पूर्व कुलपति उपासने ने छोटे भाई BJP नेता को जड़ा थप्पड़



क्या है पूरा मामला और विवाद की जड़?

इस विवाद की शुरुआत ABVP के इकाई गठन कार्यक्रम से हुई। यूनिवर्सिटी के कुलसचिव और प्रोफेसरों ने इसमें भाग लिया और ABVP का गमछा पहना। NSUI का आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को किसी राजनीतिक संगठन के साथ नहीं जुड़ना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे को लेकर शासन और प्रशासन पर कई सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि क्या शासकीय सेवाओं में अधिकारियों को राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने की छूट है और क्या मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव इस मामले पर कार्रवाई करेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • ABVP
  • मध्य प्रदेश
  • MCU
  • माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी
  • NSUI
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • mcu bhopal